कल मनेगी कृष्ण जन्माष्टमी
कृष्ण जन्माष्टमी कल शहरभर में धूमधाम से मनाई जाएगी। इसे लेकर कान्हा के भक्तों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। कल के दिन को लेकर विभिन्न मंदिरों में की गई तैयारियां आज अंतिम दौर में रही।

कृष्ण जन्माष्टमी कल शहरभर में धूमधाम से मनाई जाएगी। इसे लेकर कान्हा के भक्तों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। कल के दिन को लेकर विभिन्न मंदिरों में की गई तैयारियां आज अंतिम दौर में रही।
जन्माष्टमी को लेकर कल सुबह से मंदिरों में भीड़ रहेगी। शहर के जगदीश चौक, अस्थल आश्रम, श्रीनाथ हवेली आदि में तैयारियां की गई। जन्माष्टमी को दिन भर मंदिरों में भजन-कीर्तन होंगे और मंदिरों पर शाम को भक्तों का रैला उमड़ेगा।
रात को रहेगी रौनक:
रात ठीक 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के मद्देनजर शहर के विभिन्न मंदिरों में रात को भगवान के दर्शन होंगे। भगवान के जन्म के बाद उनके बाल स्वरूप को झूले में झुलाया जाएगा।
होगी विशेष आरती:
भगवान के जन्म के साथ ही रात बारह बजे विशेष आरती होगी। आरती के बाद भगवान को पंजेरी, केले, सेब, सूखे मेवों आदि का भोग लगाया जाएगा। यह भोग भक्तों में वितरित किया जाएगा।
जगदीश चौक पर मटकी फोड़ प्रतियोगिता कल:
जगदीश चौक पर मटकी फोड़ का आयोजन कल होगा, इसको लेकर धर्मोत्सव समिति, जगन्नाथ मित्र मंडल आदि के कार्यकर्ता तैयारियां कर रहे हैं। यहां 25 फीट ऊंची मटकी बांधी जाएगी।
