कल का मौसम : दिल्ली-हरियाणा और राजस्थान समेत कई राज्यों में बारिश के साथ धुंध का अलर्ट ! देखें पूर्वानुमान
Kal Ka Mausam 29 November 2026, कल का मौसम, कल 29 नवंबर का मौसम : देशभर में मौसम का मिजाज फिर से करवट लेने वाला है। मौसम विशेषज्ञों ने देश के कई राज्यों में 29 नवंबर रविवार को जमकर बारिश और कोहरे का अलर्ट जारी किया है। वहीं कुछ राज्यों में शितलहर का भी अलर्ट है।
चलिए जानते है कल 29 नवंबर रविवार को देशभर में मौसम कैसा रहेगा...
IMD के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक, 29 नवंबर को तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है। केरल, माहे, लक्षद्वीप और आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में भी बारिश हो सकती है।
दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और पूर्वोत्तर के कुछ राज्यों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। देश के ज्यादातर अन्य हिस्सों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। Kal Ka Mausam
दिल्ली में कल का मौसम
रविवार सुबह कोहरे का असर देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग ने दिल्ली में घने कोहरे की आशंका जताई है। सुबह के समय दृश्यता कम होने से सड़कों पर वाहनों की रफ्तार प्रभावित हो सकती है।
उत्तर प्रदेश में कल का मौसम
उत्तर प्रदेश में रविवार को बारिश की संभावना नहीं है। पूर्वी और पश्चिमी दोनों हिस्सों में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रह सकता है। IMD के ताजा पूर्वानुमान में 29 नवंबर के लिए राज्य में घने कोहरे की अलग से चेतावनी नहीं है। Kal Ka Mausam
बिहार में कल का मौसम
बिहार में रविवार को मौसम में किसी बड़े बदलाव के संकेत नहीं हैं। राज्य के ज्यादातर जिलों में आसमान साफ रहने और बारिश की गतिविधियां नहीं होने का अनुमान है।
पंजाब में कल का मौसम
पंजाब के कुछ हिस्सों में रविवार सुबह घना कोहरा छाने की संभावना है। मौसम विभाग ने राज्य के लिए 29 नवंबर तक कोहरे की चेतावनी जारी की है। इससे सुबह के समय दृश्यता प्रभावित हो सकती है, बारिश की कोई चेतावनी नहीं है। Kal Ka Mausam
हिमाचल प्रदेश में कल का मौसम
हिमाचल प्रदेश में रविवार को भी कोहरे का असर जारी रह सकता है। मौसम विभाग ने राज्य के कुछ इलाकों में 1 दिसंबर तक घने कोहरे की आशंका जताई है।
उत्तराखंड में कल का मौसम
उत्तराखंड में रविवार को मौसम सामान्य रहने की संभावना है। राज्य के अधिकांश हिस्सों में बारिश की गतिविधियां नहीं होने का अनुमान है। 29 नवंबर को भारी बारिश या बर्फबारी का कोई अलर्ट नहीं है। Kal Ka Mausam
हरियाणा में कल का मौसम
हरियाणा के कुछ इलाकों में रविवार सुबह घना कोहरा परेशानी बढ़ा सकता है। मौसम विभाग ने हरियाणा के साथ चंडीगढ़ और दिल्ली में भी घने कोहरे की चेतावनी दी है।
राजस्थान में कल का मौसम
रविवार को बारिश नहीं होगी। अंतिम दिनों में रात के तापमान में गिरावट से ठंड का असर बढ़ सकता है। हालांकि, 29 नवंबर के लिए शीतलहर का कोई प्रमुख अलर्ट नहीं है। Kal Ka Mausam
तमिलनाडु में कल का मौसम
तमिलनाडु के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। पुडुचेरी और कराईकल में भी कहीं-कहीं बारिश हो सकती है। हालांकि, 29 नवंबर के लिए भारी बारिश की चेतावनी नहीं है।
केरल में कल का मौसम
केरल में रविवार को कुछ स्थानों पर बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, राज्य के साथ माहे में भी बारिश का दौर जारी रह सकता है। Kal Ka Mausam
आंध्र प्रदेश में कल का मौसम
आंध्र प्रदेश के तटीय हिस्सों और रायलसीमा में रविवार को छिटपुट बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने इन दोनों क्षेत्रों में 3 दिसंबर तक कहीं-कहीं बारिश है।
कर्नाटक में कल का मौसम
कर्नाटक में रविवार को ज्यादातर हिस्सों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। 29 नवंबर के लिए बारिश का कोई प्रमुख पूर्वानुमान नहीं है। Kal Ka Mausam
लक्षद्वीप में कल का मौसम
लक्षद्वीप में रविवार को कुछ स्थानों पर बारिश होने का अनुमान है। 29 नवंबर के लिए गरज-चमक और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं का कोई नया अलर्ट नहीं है।
पूर्वोत्तर के राज्यों में घने कोहरे की चेतावनी
पूर्वोत्तर भारत के चार राज्यों में रविवार सुबह कोहरे का असर देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग ने नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के कुछ इलाकों में घने कोहरे की चेतावनी है। Kal Ka Mausam
अंडमान-निकोबार में तेज हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में रविवार से मौसम की गतिविधियां बढ़ने के संकेत हैं। कुछ स्थानों पर बारिश होने के साथ गरज-चमक और बिजली गिरने की आशंका है। मौसम विभाग ने यहां तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया है। 30 नवंबर से 2 दिसंबर के बीच कुछ स्थानों पर भारी बारिश भी हो सकती है।