कल का मौसम : हरियाणा-राजस्थान समेत 12 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट ! देखें नया पूर्वानुमान
Kal Ka Mousam 6 August 2026, कल का मौसम, कल 6 अगस्त का मौसम : देशभर में मौसम कल फिर से बदलने वाला है। देशभर में मानसून सक्रिय हो गया है। हाल ही में मौसम विशेषज्ञों ने कल का मौसम पूर्वानुमान जारी करते हुए देश के अलग-अलग 12 राज्यों में जमकर बारिश होने के आसार लगाए है।
हाल ही में मौसम विभाग ने ताजा रिपोर्ट जारी करते हुए बताया है की देशभर में कल मौसम करवट लेगा जिससे कई जगहों पर भारी बारिश होगी है तो कुछ जगहों पर मौसम साफ रहने वाला है। Kal Ka Mausam
आइए जाने कल 6 अगस्त गुरुवार का मौसम...
IMD ने उत्तर भारत के 12 राज्यों समेत कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश, तेज आंधी और वज्रपात का अलर्ट जारी किया है। कई इलाकों में तेज हवाएं चलने की संभावना है।
ऊपरी हवा के चक्रवाती परिसंचरण और सक्रिय मानसूनी ट्रफ के कारण उत्तर, पूर्व, मध्य और पश्चिम भारत के कई हिस्सों में बारिश की गतिविधियां तेज बनी रहेंगी। पूर्वी भारत में बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना है, जबकि हिमालयी राज्यों में भूस्खलन और अचानक बाढ़ का खतरा बना हुआ है। Kal Ka Mousam
भारी बारिश-आंधी की चेतावनी
मौसम विभाग के अनुसार 6 अगस्त को दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश में भारी बारिश की संभावना है।
सबसे ज्यादा असर की आशंका
पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार के सीमांचल क्षेत्र, उत्तराखंड और हिमाचल के पर्वतीय जिले, दिल्ली-एनसीआर, पंजाब के कुछ हिस्से तथा पश्चिम बंगाल और झारखंड के कई जिलों में भारी बारिश के साथ तेज आंधी और बिजली गिरने का खतरा बना हुआ है। Kal Ka Mousam
दिल्ली में कल का मौसम
राजधानी में पूरे दिन बादल छाए रहने के साथ कई दौर की बारिश और गरज-चमक की संभावना है। कुछ इलाकों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।
पंजाब में कल का मौसम
होशियारपुर, मोहाली, पटियाला, लुधियाना, अमृतसर और आसपास के इलाकों में बारिश के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं। किसानों को खुले खेतों में जाने से बचने की सलाह दी गई है। Kal Ka Mousam
राजस्थान में कल का मौसम
पूर्वी और उत्तरी राजस्थान के कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। कुछ इलाकों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है।
यूपी में कल का मौसम
पश्चिमी, मध्य और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में सहारनपुर, मेरठ, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, कानपुर, लखनऊ, अमेठी, वाराणसी, प्रयागराज, बहराइच और कुशीनगर समेत कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। Kal Ka Mousam
बिहार में कल का मौसम
सीमांचल और उत्तर बिहार के कई जिलों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी की गई है। किशनगंज, अररिया, सुपौल, पूर्णिया, कटिहार, दरभंगा, मधुबनी और पटना समेत कई जिलों में भारी बारिश होगी।
झारखंड में कल का मौसम
राज्य के उत्तरी और मध्य जिलों में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। कुछ इलाकों में तेज हवा और बिजली गिरने का भी खतरा रहेगा। Kal Ka Mousam
उत्तराखंड में कल का मौसम
देहरादून, नैनीताल, चंपावत, टिहरी, पिथौरागढ़ और आसपास के पर्वतीय क्षेत्रों में भारी बारिश की संभावना है।
हिमाचल प्रदेश में कल का मौसम
कांगड़ा, मंडी, कुल्लू, चंबा, शिमला और हमीरपुर समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है। पहाड़ी मार्गों पर यात्रा करते समय विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
मध्य प्रदेश में कल का मौसम
पूर्वी और उत्तरी मध्य प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है। Kal Ka Mousam
जम्मू-कश्मीर में कल का मौसम
जम्मू, श्रीनगर, बारामूला, अनंतनाग, डोडा और किश्तवाड़ में बारिश की गतिविधियां जारी रह सकती हैं। कुछ इलाकों में तेज हवाएं भी चल सकती हैं।
