कल का मौसम : हरियाणा-राजस्थान समेत 15 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट ! देखें पूर्वानुमान
Kal Ka Mousam 09 August 2026, कल का मौसम, कल 09 अगस्त का मौसम : देशभर में आज जमकर बारिश हो रही है। हरियाणा समेत कई राज्यों में आज सुबह से हो रही बारिश से बाढ़ जैसे हालात बन गए है।
देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज काफी बदल गया है, जिससे अलग-अलग राज्यों में जमकर बारिश देखने को मिल रही है, जिससे मौसम कुछ समय के लिए ठंडा भी हो गया है।
हाल ही में मौसम विभाग ने ताजा रिपोर्ट जारी करते हुए बताया है की देशभर में कल एक बार फिर से मौसम करवट लेने से कई जगहों पर आंधी के साथ भारी बारिश होने वाली है तो कुछ जगहों पर मौसम साफ रहने वाला है। Kal Ka Mousam 09 August
चलिए जानते है कल 09 अगस्त रविवार को मौसम कैसा रहेगा...
देश के कई हिस्सों में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। अगले 14 से 15 घंटों में बारिश और तेज हवाओं का दौर बढ़ सकता है। मौसम विभाग ने 9 अगस्त को कई राज्यों में भारी बारिश, आंधी की चेतावनी जारी की है।
15 राज्यों में बारिश-आंधी का अलर्ट
मौसम विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक, उत्तर भारत से लेकर मध्य और पूर्वी भारत तक कई राज्यों में बारिश और आंधी का असर देखने को मिल सकता है। उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात और महाराष्ट्र में मौसम खराब रहने की चेतावनी है। कई इलाकों में तेज हवा के साथ गरज-चमक और बिजली गिरने का खतरा भी है। किसानों और खुले इलाकों में काम करने वाले लोगों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। Kal Ka Mousam
दिल्ली में कल का मौसम
दिल्ली (9 अगस्त- भारी बारिश-आंधी की चेतावनी): राजधानी में 9 अगस्त को भारी बारिश के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है। इस दौरान हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।
यूपी में कल का मौसम
यूपी (9 अगस्त- बारिश-आंधी का अलर्ट): उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं का दौर जारी रह सकता है। मेरठ, हापुड़, नोएडा, मथुरा, आगरा, बुलंदशहर, अलीगढ़, झांसी, इटावा, फिरोजाबाद, कानपुर, सोनभद्र, मिर्जापुर, गाजीपुर, बलिया, बांदा, प्रयागराज, गोरखपुर और देवरिया में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी है। इस दौरान 50 से 55 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। Kal Ka Mousam
बिहार में कल का मौसम
बिहार (9 अगस्त- भारी बारिश-आंधी का अलर्ट): बिहार के कई जिलों में भारी बारिश और आंधी का खतरा बना हुआ है। गया, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, रोहतास, नवादा, बांका, लखीसराय, मुंगेर, नालंदा, बक्सर, सिवान, वैशाली, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, पूर्णिया, अररिया, किशनगंज, कटिहार, बेगूसराय, सहरसा और सुपौल में बारिश-आंधी की चेतावनी है।
झारखंड में कल का मौसम
झारखंड (9 अगस्त- भारी बारिश-आंधी का अलर्ट): राज्य के कई हिस्सों में तेज बारिश के साथ आंधी की संभावना है। रांची, रामगढ़, बोकारो, हजारीबाग, जमशेदपुर, पलामू, खूंटी और दुमका में मौसम खराब रह सकता है। इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। Kal Ka Mousam
उत्तराखंड में कल का मौसम
उत्तराखंड (9 अगस्त- बारिश और आंधी की चेतावनी): पहाड़ी राज्य में कई जगहों पर मध्यम से भारी बारिश की संभावना है। बागेश्वर, रुद्रप्रयाग, नैनीताल, हरिद्वार, ऋषिकेश, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा और पौड़ी गढ़वाल में बारिश के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं। हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।
हिमाचल में कल का मौसम
हिमाचल प्रदेश (9 अगस्त- बारिश-आंधी का येलो अलर्ट): कांगड़ा, सिरमौर, शिमला, मंडी, चंबा, कुल्लू और सोलन में मध्यम से तेज बारिश हो सकती है। इस दौरान हवा की रफ्तार 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना है। Kal Ka Mousam
जम्मू-कश्मीर में कल का मौसम
जम्मू-कश्मीर (9 अगस्त- भारी बारिश-आंधी की चेतावनी): पुंछ, मीरपुर, कुलगाम, जम्मू, कठुआ, शोपियां, डोडा, राजौरी, किश्तवाड़ और अनंतनाग में भारी बारिश और आंधी की संभावना है।
पंजाब में कल का मौसम
पंजाब (9 अगस्त- भारी बारिश की संभावना): होशियारपुर, बठिंडा, कपूरथला, मोहाली, पटियाला, संगरूर, बरनाला, अमृतसर और चंडीगढ़ में मध्यम से तेज बारिश हो सकती है। इस दौरान हवा की रफ्तार 65 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। किसानों को खराब मौसम के दौरान खुले खेतों में जाने से बचने की सलाह दी गई है। Kal Ka Mousam
राजस्थान में कल का मौसम
राजस्थान (9 अगस्त- बारिश-तूफान का प्रहार): झुंझुनू, सीकर, चूरू, कोटा, जालोर, भरतपुर, अजमेर, उदयपुर, जैसलमेर, जयपुर, टोंक, दौसा और अलवर में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी है। इस दौरान 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। Kal Ka Mousam
मध्य प्रदेश में कल का मौसम
मध्य प्रदेश (9 अगस्त- भारी बारिश-तूफान की चेतावनी): विदिशा, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, बालाघाट, रीवा, इंदौर, भोपाल, कटनी, दमोह, पन्ना, टीकमगढ़, जबलपुर, सिवनी, भिंड और छतरपुर में मध्यम से तेज बारिश का अलर्ट है। इस दौरान 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।
