कल का मौसम : हरियाणा समेत 16 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट ! देखें पूर्वानुमान

 | 
हरियाणा समेत 16 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट ! देखें पूर्वानुमान

Kal Ka Mousam 15 August 2026, कल का  मौसम, कल 15 अगस्त का मौसम : देशभर में मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदलने वाला है। देश के अलग-अलग राज्यों में मानसून सक्रिय होने से जबरदस्त बारिश हो रही है। हाल ही में मौसम विभाग ने ताजा रिपोर्ट जारी करते हुए बताया है की कल एक बार फिर से मौसम करवट लेने से कई जगहों पर भारी बारिश होगी तो कुछ जगहों पर मौसम साफ रहने वाला है। 

मौसम विभाग ने नई रिपोर्ट जारी करते हुए कल के लिए देश के कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना जताई है। Kal Ka Mausam
 
कल 15 अगस्त शनिवार को मौसम कैसा रहेगा...

देश में मानसून को लेकर अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग के मुताबिक कल यानी 15 अगस्त को दिल्ली, यूपी, बिहार समेत 16 राज्यों के लिए भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा तो कुछ राज्यों में ओले भी गिर सकते हैं। Kal Ka Mousam

देश के 16 राज्यों में बारिश-आंधी की चेतावनी

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक देश के 16 राज्यों यूपी, दिल्ली, बिहार, हरियाणा, राजस्थान, उत्तराखंड, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात और महाराष्ट्र में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। Kal Ka Mousam

दिल्ली में कल का मौसम

दिल्ली समेत पूरे एनसीआर में आने वाले दिनों में मौसम का मिजाज सुहावना बने रहने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के स्थानीय मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक, 14 से 19 अगस्त तक आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी और लगभग हर दिन हल्की बारिश के आसार हैं। 

यूपी में कल का मौसम

मेरठ, शामली, बागपत, मुरादाबाद, बिजनौर, आगरा, अलीगढ़, वाराणसी, भदोही, आजमगढ़, अयोध्या समेत कई जिलों में मौसम विभाग ने 15 से 18 अगस्त के बीच हल्की से लेकर भारी बारिश होने की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार,15 और 16 अगस्त को पश्चिमी यूपी में बारिश हो सकती है, जबकि 15 से 18 अगस्त के बीच पूर्वी उत्तर प्रदेश में बारिश का दौर जारी रहेगा।Kal Ka Mousam

बिहार में कल का मौसम

मौसम विभाग ने बिहार में 15 अगस्त को कई स्थानों पर बारिश की संभावना जताई है। जबकि 15 से 17 अगस्त के बीच कई जगहों पर आंधी-तूफान के साथ बिजली गिरने की भी संभावना है। वहीं 17 और 18 अगस्त को भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है।

उत्तराखंड में कल का मौसम

उत्तराखंड में पिछले कई दिनों से भारी बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने एक बार फिर राज्य में कई स्थानों पर भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। IMD के अनुसार, 15 से 19 अगस्त के बीच उत्तराखंड के कई स्थानों पर भारी बारिश का दौर जारी रहेगा।

हिमाचल में कल का मौसम

चंबा, हमीरपुर, कांगड़ा, किन्नौर, कुल्लू, लाहौल और स्पीति, मंडी, शिमला, सिरमौर समेत हिमाचल प्रदेश के अधिकतर जिलो में मौसम विभाग ने कल भारी बारिश होने की संभावना जताई है। 15 से 16 अगस्त के दौरान आंधी-तूफान और बिजली गिरने की भी संभावना है। 

पंजाब में कल का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, पंजाब में 15 अगस्त को बारिश की संभावना है और कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। जबकि 17 अगस्त को भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है।Kal Ka Mousam

राजस्थान में कल का मौसम

मानसून की सक्रियता से राजस्थान के अनेक इलाकों में पिछले कई दिनों से जोरदार बारिश हो रही है। मौसम केंद्र के अनुसार आज 14 अगस्त से जोधपुर, उदयपुर व अजमेर संभाग के अधिकतर भागों से बारिश की गतिविधियों में कमी होने की संभावना है। हालांकि बीकानेर, जयपुर, भरतपुर, कोटा संभाग के कुछ भागों में मध्यम से तेज बारिश हो सकती है। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News