कल का मौसम : चंडीगढ़-हरियाणा और राजस्थान समेत 17 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट ! देखें पूर्वानुमान
Kal Ka Mousam 11 August 2026, कल का मौसम, कल 11 अगस्त का मौसम : देशभर में आज मौसम का मिजाज बदला हुआ है और गर्मी से कुछ राहत देखने को मिल रही है। कई राज्यों में मौसम का मिजाज काफी बदल गया है। देश के अलग-अलग राज्यों में जमकर बारिश देखने को मिल रही है, जिससे मौसम कुछ समय के लिए ठंडा भी हो गया है। हाल ही में मौसम विभाग ने ताजा रिपोर्ट जारी करते हुए बताया है की देशभर में कल एक बार फिर से मौसम बदलने से कई जगहों पर बारिश होने वाली है तो कुछ जगहों पर मौसम साफ रहने वाला है। Kal Ka Mousam
चलिए जानते है कल 11 अगस्त मंगलवार को मौसम कैसा रहेगा...
भारत के 17 राज्यों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। IMD के अनुसार मंगलवार को मध्य प्रदेश, गुजरात, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और हरियाणा के कई जिलों में तेज हवाएं चलेंगी, आंधी-तूफान और बिजली गिरने की आशंका है। इस दौरान मध्यम बारिश हो सकती है।
क्या है बारिश की वजह
भारत के उत्तर पश्चिम भाग में पश्चिमी विक्षोभ के कारण बादल बन रहे हैं, जिनकी वजह से पंजाब, हरियाणा के साथ-साथ जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश हो सकती है। मानसून ट्रफ और बादल बनने के कारण छत्तीसगढ़, झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिसा में भी बारिश का अलर्ट है। वहीं, हिमाचल, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और मध्य प्रदेश में भी तेज बारिश की संभावना है। Kal Ka Mousam
अमित कुमार, मौसम वैज्ञानिक, IMD
दिल्ली-NCR में कल का मौसम
दिल्ली-एनसीआर (11 से 15 अगस्त): दिल्ली-एनसीआर में बारिश का दौर जारी रहेगा। कल के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके बाद 12 से 15 अगस्त तक आसमान में बादल छाए रहेंगे। हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। इन दिनों अगर बारिश नहीं भी होती है तब भी बादल छाए रहेंगे और मौसम खुशनुमा बना रहेगा।
उत्तर प्रदेश में कल का मौसम
UP (11 अगस्त): पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, गौतम बुद्ध नगर (नोएडा), हापुड़, बुलंदशहर, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, शामली, रादाबाद, बिजनौर, अमरोहा, संभल, रामपुर, आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, अलीगढ़, एटा, हाथरस, कासगंज जिले में तो वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश के वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर, चंदौली, गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर, महाराजगंज, आजमगढ़, मऊ, बलिया, बस्ती, संत कबीर नगर, सिद्धार्थनगर जिले में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। राजधानी लखनऊ में भी कल जबरदस्त बारिश हो सकती है। Kal Ka Mousam
बिहार में कल का मौसम
बिहार (11 अगस्त): पूर्वी बिहार के भागलपुर, बांका, पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज, अररिया, सहरसा, मधेपुरा और सुपौल जिले में भारी बारिश का अनुमान है तो वहीं पश्चिमी बिहार के कैमूर, रोहतास, बक्सर, पश्चिम चंपारण, गोपालगंज, सिवान और सारण और छपरा में आंधी-तूफान चलने की चेतावनी जारी की गई है। गया में भी कल बारिश का अनुमान है।
मध्य प्रदेश में कल का मौसम
MP (11 अगस्त): भोपाल, देवास, इंदौर, मंदसौर, रायसेन, आगर-मालवा, राजगढ़, रतलाम, सीहोर, शाजापुर और उज्जैन में मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। यहां बारिश के साथ-साथ आंधी-तूफान और बिजली गिरने की भी आशंका है। कल राजधानी भोपाल में भी बारिश का अनुमान है। इंदौर में कल भारी बारिश की चेतावनी है। Kal Ka Mousam
उत्तराखंड में कल का मौसम
उत्तराखंड (11 अगस्त): पहाड़ी राज्य उत्तराखंड के देहरादून, चंपावत, हरिद्वार, नैनीताल और उधम सिंह नगर में आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। राजधानी देहरादून में कल भारी बारिश का अलर्ट है। हरिद्वार में भी कल तेज बारिश हो सकती है।
गुजरात में कल का मौसम
गुजरात (11 अगस्त): छोटा उदेपुर, दाहोद, नर्मदा, पंचमहल में तेज हवाओं के साथ आंधी-तूफान और बिजली गिरने की आशंका है। गुजरात की राजधानी गांधीनगर में कल भारी बारिश के आसार हैं। अहमदाबाद में भी कल बारिश की संभावना है। Kal Ka Mousam
पंजाब-हरियाणा में कल का मौसम
पंजाब-हरियाणा (11 अगस्त): पंजाब के लुधियाना, अमृतसर, जालंधर, पटियाला, और बठिंडा में भारी बारिश का अनुमान है। चंडीगढ़ में भी कल भारी बारिश हो सकती है।
अमृतसर में भी तेज बारिश हो सकती है। हरियाणा की बात करें तो अंबाला और रेवाड़ी में भारी बारिश हो सकती है। गुरुग्राम, हिसार, रोहतक, करनाल और फरीदाबाद में आने वाले दिनों में बारिश हो सकती है। यमुनानगर में आंधी-तूफान की संभावना है। Kal Ka Mousam
पूर्वोत्तर में कल का मौसम
पूर्वोत्तर (11 से 15 अगस्त): पूर्वोत्तर भारत की बात करें तो 11 अगस्त के दौरान अरुणाचल प्रदेश में; और असम और मेघालय में कहीं-कहीं या कुछ जगहों पर बारिश होने की संभावना है। Kal Ka Mousam 11 से 15 अगस्त के दौरान नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में काफी ज्यादा या बड़े इलाके में बारिश होने की संभावना है।
