कल का मौसम : हरियाणा-राजस्थान समेत 16 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, देखें नई अपडेट
Kal Ka Mousam 8 August 2026, कल का मौसम, कल 8 अगस्त का मौसम : देशभर में मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदला हुआ है। आज भी देश के अलग-अलग राज्यों में मानसून सक्रिय होने से जमकर बारिश हो रही है, जिससे टापमान बिलकुल कम हो गया है। हाल ही में मौसम विभाग ने ताजा रिपोर्ट जारी करते हुए बताया है की देशभर में कल एक बार फिर से मौसम करवट लेने से कई जगहों पर भारी बारिश होगी तो कुछ जगहों पर मौसम साफ रहने वाला है।
चलिए जानते है कल 8 अगस्त शनिवार को देशभर में मौसम कैसा रहेगा...
मौसम विभाग के पूर्वानुमान मुताबिक कल यानी 8 अगस्त को यूपी, बिहार समेत 16 राज्यों में तूफानी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। वहीं इस हफ्ते ज्यादातर दिनों में उत्तर-पश्चिम और उससे सटे मध्य भारत और पूर्वोत्तर भारत के कई हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी है। कुछ जिलों में ओले गिरने की भी चेतावनी है। वहीं, गंगा के किनारे बसे पश्चिम बंगाल और उससे सटे उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के तटीय इलाकों में कम दबाव क्षेत्र बनने की संभावना है। Kal Ka Mousam
16 राज्यों में बारिश-आंधी की चेतावनी
मौसम विभाग के मुताबिक देश के 16 राज्यों यूपी, बिहार, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, महाराष्ट्र और केरल के लिए भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है।
दिल्ली में कल का मौसम
दिल्ली (8 अगस्त- भारी बारिश-आंधी की चेतावनी): दिल्ली में कल यानी 8 अगस्त को भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से तेज आंधी चलेगी। Kal Ka Mousam
यूपी में कल का मौसम
यूपी (8 अगस्त- बारिश-आंधी का अलर्ट): मेरठ, हापुड़, नोएडा, मथुरा, आगरा, बुलंदशहर, अलीगढ़, झांसी, इटावा, फिरोजाबाद, कानपुर, सोनभद्र, मिर्जापुर, गाजीपुर, बलिया, बांदा, प्रयागराज, गोरखपुर और देवरिया में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 50 से 55 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की चेतावनी है।
बिहार में कल का मौसम
बिहार (8 अगस्त-भारी बारिश-तूफान की चेतावनी): गया, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, रोहतास, गया, नवादा, बांका, लखीसराय, मुंगेर, नालंदा, बक्सर, सिवान, वैशाली, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, पूर्णिया,अररिया, किशनगंज, कटिहार, बेगूसराय, सहरसा और सुपौल में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। Kal Ka Mousam
झारखंड में कल का मौसम
झारखंड (8-9 अगस्त- भारी बारिश-आंधी का अलर्ट): रांची, रामगढ़, बोकारो, हजारीबाग, रामगढ़, जमशेदपुर, पलामू, खूंटी और दुमका में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी है। वहीं, इस बारिश के चलते 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी की चेतावनी है।
उत्तराखंड में कल का मौसम
उत्तराखंड (8 अगस्त- बारिश और आंधी की चेतावनी): बागेश्वर, रुद्रप्रयाग, नैनीताल, हरिद्वार, ऋषिकेश, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा और पौड़ी गढ़वाल में मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से आंधी चल सकती है। Kal Ka Mousam
हिमाचल में कल का मौसम
हिमाचल प्रदेश (8 अगस्त- बारिश-आंधी का येलो अलर्ट): कांगड़ा, सिरमौर, शिमला, मंडी, चंबा, कुल्लू और सोलन में मध्यम से तेज बारिश की चेतावनी की गई है। इस दौरान 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है।
जम्मू-कश्मीर में कल का मौसम
जम्मू-कश्मीर (8 अगस्त-भारी बारिश-आंधी की चेतावनी): पुंछ, मीरपुर, कुलगाम, जम्मू, कठुआ, शोपियां, डोडा, राजौरी, किश्तवाड़ और अनंतनाग में भारी बारिश-आंधी की चेतावनी जारी की गई है। Kal Ka Mousam
पश्चिम बंगाल में कल का मौसम
पश्चिम बंगाल(8 अगस्त-तेज बारिश-आंधी की संभावना): दुर्गापुर, मालदा, कोलकाता, बांकुड़ा, दार्जिलिंग, जलपाईगुड़ी, कालिम्पोंग, पुरबा बर्धमान और अलीपुर द्वार में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 60 से 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलेगी।
पंजाब में कल का मौसम
पंजाब (8 अगस्त-भारी बारिश संभावना): होशियारपुर, बठिंडा, कपूरथला, मोहाली, पटियाला, संगरूर, बरनाला, अमृतसर और चंडीगढ़ में मध्यम से तेज बारिश की संभावना जताई गई है। इस दौरान 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चल सकती है। Kal Ka Mousam
राजस्थान में कल का मौसम
राजस्थान (8 अगस्त- बारिश-तूफान का प्रहार): झुंझुनू, सीकर, चुरू, कोटा, जालोर, भरतपुर, अजमेर, उदयपुर, जैसलमेर, जयपुर, टोंक, दोसा और अलवर में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलेगी।
मध्य प्रदेश में कल का मौसम
मध्य प्रदेश (8 अगस्त- भारी बारिश-तूफान की चेतावनी): विदिशा, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, बालाघाट, रीवा, इंदौर, भोपाल, कटनी, दमोह, पन्ना, टीकमगढ़, जबलपुर, शिवनी, भिंड और छतरपुर में मध्यम से तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। Kal Ka Mousam इस दौरान 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलेगी।
