कल का मौसम : हरियाणा-पंजाब समेत कई राज्यों में भारी बारिश-कोहरे का अलर्ट ! देखें मौसम पूर्वानुमान

 | 
कल का मौसम : हरियाणा-पंजाब समेत कई राज्यों में भारी बारिश-कोहरे का अलर्ट ! देखें मौसम पूर्वानुमान

Kal Ka Mousam 30 November 2026, कल का  मौसम : देशभर में कल 30 नवंबर सोमवार को मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदला-बदला रहने वाला है। हाल ही में मौसम विभाग द्वारा जारी नई रिपोर्ट के अनुसार देशभर में कई राज्यों में बारिश होने वाली है तो वही कुछ राज्यों में कोहरे का अलर्ट जारी किया है। 

देखें देशभर में कल 30 नवंबर को कैसा रहेगा मौसम....

IMD के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक, सोमवार यानी 30 नवंबर को दिल्ली-NCR, हरियाणा, पंजाब और उत्तर प्रदेश समेत उत्तर भारत के कई इलाकों में सुबह के समय घना कोहरा छाने की आशंका है। Kal Ka Mausam

वहीं, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में मौसम ज्यादा सक्रिय रहने वाला है। यहां गरज-चमक और बिजली गिरने के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं। उत्तर-पश्चिम भारत में दिसंबर की शुरुआत के साथ पश्चिमी विक्षोभ का असर दिखाई दे सकता है। 3 से 5 दिसंबर के बीच हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं।

वहीं, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में 4 और 5 दिसंबर को व्यापक बारिश की संभावना है। दूसरी तरफ, दक्षिण भारत और अंडमान-निकोबार में बारिश के साथ गरज-चमक की गतिविधियां जारी रह सकती हैं। Kal Ka Mausam

किन राज्यों में बारिश और तेज हवाओं का अनुमान?

IMD के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, 30 नवंबर को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में मौसम सबसे ज्यादा सक्रिय रह सकता है। यहां कई स्थानों पर बारिश होने के साथ कुछ इलाकों में भारी बारिश की भी संभावना है। 

तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है। केरल और माहे में भी बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है। तटीय आंध्र प्रदेश और रायलसीमा में भी कहीं-कहीं बारिश हो सकती है। Kal Ka Mausam

दिल्ली में कल का मौसम

सोमवार सुबह भी कोहरे का असर देखने को मिल सकता है। IMD ने दिल्ली के लिए 2 दिसंबर तक सुबह के समय घने कोहरे की चेतावनी जारी की है। 5 दिसंबर को दिल्ली में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना भी जताई गई है।

उत्तर प्रदेश में कल का मौसम

पूर्वी और पश्चिमी दोनों हिस्सों में सोमवार सुबह घना कोहरा छा सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक, राज्य में बारिश को लेकर कोई बड़ा अलर्ट नहीं है और अधिकांश इलाकों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। Kal Ka Mausam

बिहार में कल का मौसम

राज्य के ज्यादातर हिस्सों में मौसम शुष्क बना रह सकता है। हालांकि, नवंबर के आखिरी दिन सुबह और रात के समय ठंड का असर महसूस होगा। फिलहाल IMD के ताजा पूर्वानुमान में बिहार के लिए भारी बारिश या किसी बड़े मौसमी अलर्ट का उल्लेख नहीं है।

पंजाब में कल का मौसम

मौसम विभाग ने 2 दिसंबर तक राज्य के उत्तरी हिस्सों में कुछ स्थानों पर बहुत घना कोहरा छाने की आशंका जताई है। कम दृश्यता के कारण सड़क यातायात प्रभावित हो सकता है। वहीं, 4 और 5 दिसंबर को पंजाब के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है। Kal Ka Mausam

हिमाचल प्रदेश में कल का मौसम

सोमवार को मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने की संभावना है, लेकिन सुबह के समय कुछ इलाकों में घना कोहरा छा सकता है। IMD ने राज्य में 3 दिसंबर तक सुबह के समय कोहरे को लेकर चेतावनी जारी की है। इसके बाद 3 से 5 दिसंबर के बीच कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती हैं।

उत्तराखंड में कल का मौसम

सोमवार को ज्यादातर इलाकों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। पहाड़ी क्षेत्रों में सुबह और रात के समय ठंड का असर बना रह सकता है। हालांकि, मौसम विभाग के मुताबिक, 3 से 5 दिसंबर के बीच राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। Kal Ka Mausam

हरियाणा में कल का मौसम

सोमवार सुबह घने कोहरे की स्थिति बन सकती है। मौसम विभाग ने राज्य के साथ चंडीगढ़ और दिल्ली में भी 2 दिसंबर तक सुबह के समय कोहरे को लेकर चेतावनी जारी की है। कोहरे के कारण दृश्यता कम होने और सड़क यातायात प्रभावित होने की आशंका है। हालांकि, सोमवार को बारिश का कोई अनुमान नहीं है। 5 दिसंबर को हरियाणा के कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है।

राजस्थान में कल का मौसम

नवंबर के आखिरी दिन मौसम सामान्य रहने की संभावना है। राज्य के अधिकांश हिस्सों में बारिश की कोई गतिविधि नहीं होने का अनुमान है। पश्चिमी और मध्य राजस्थान में मौसम शुष्क बना रह सकता है। सुबह और रात के समय तापमान में गिरावट के चलते ठंड का अहसास बढ़ सकता है। IMD ने पश्चिमी और मध्य भारत के लिए अगले एक सप्ताह में किसी बड़े मौसमी बदलाव का अनुमान नहीं जताया है। Kal Ka Mausam

तमिलनाडु में कल का मौसम

सोमवार को कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, राज्य के साथ पुडुचेरी और कराईकल में भी बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है। 3 दिसंबर तक इन इलाकों में गरज-चमक और बिजली गिरने की आशंका है। हालांकि, 30 नवंबर के लिए भारी बारिश का कोई अलर्ट नहीं है।

केरल में कल का मौसम

सोमवार को कुछ स्थानों पर बारिश होने का अनुमान है। माहे में भी बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं। IMD के मुताबिक, 2 और 3 दिसंबर को भी राज्य के कुछ हिस्सों में गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना है। वहीं, 4 और 5 दिसंबर को केरल और माहे में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। Kal Ka Mausam

लक्षद्वीप में कल का मौसम

सोमवार को मौसम में हलचल देखने को मिल सकती है। हालांकि, 30 नवंबर के लिए बारिश का कोई बड़ा अलर्ट नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार, 2 से 4 दिसंबर के बीच कुछ स्थानों पर बारिश होने की संभावना है। वहीं, 29 नवंबर और 5 दिसंबर को यहां कई स्थानों पर बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं।

पूर्वोत्तर के राज्यों में मौसम कैसा रहेगा?

पूर्वोत्तर भारत के कुछ राज्यों में सोमवार सुबह घना कोहरा छाने की आशंका है। IMD ने नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 1 दिसंबर तक सुबह के समय कुछ स्थानों पर घने कोहरे की चेतावनी जारी की है। ओडिशा में भी सुबह के समय कोहरे का असर देखने को मिल सकता है। फिलहाल इन राज्यों में भारी बारिश को लेकर कोई प्रमुख चेतावनी नहीं है। Kal Ka Mausam

अंडमान-निकोबार में भारी बारिश का अलर्ट

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में सोमवार को मौसम काफी सक्रिय रहने वाला है। IMD ने यहां कुछ स्थानों पर भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इसके साथ ही गरज-चमक और बिजली गिरने के दौरान तेज हवाएं चल सकती हैं। हवा के झोंके 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने का अनुमान है। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News