कल का मौसम : देशभर के 17 राज्यों में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट ! देखें नया पूर्वानुमान

 | 
देशभर के 17 राज्यों में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट ! देखें नया पूर्वानुमान

Kal Ka Mousam 23 Septemer 2026, कल का  मौसम : देशभर में कल 23 सितंबर बुधवार को मौसम का मिजाज फिर से बदलने वाला है। देश के अलग-अलग राज्यों में जमकर बारिश देखने को मिलने वाली है, जिससे मौसम ठंडा होने वाला है। हाल ही में मौसम विभाग ने ताजा रिपोर्ट जारी करते हुए बताया है की कल एक बार फिर से मौसम बदलने से कई जगहों पर भारी बारिश के साथ तेज आंधी चलने वाली है। Kal Ka Mousam

चलिए जानते है कल 23 सितंबर बुधवार को मौसम कैसा रहेगा...

मौसम विभाग के अनुसार, कल यानी 23 सितंबर को उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, तेलंगाना समेत 17 राज्यों में हल्की से मूसलाधार बारिश हो सकती है। इस दौरान गरज-चमक की भी चेतावनी जारी की गई है और साथ ही तेज हवा चल सकती है। Kal Ka Mausam

17 राज्यों भारी बारिश का अलर्ट

देश के 17 राज्यों में हल्की से लेकर भारी बारिश हो सकती है। जिसमें उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, ओडिशा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, जम्मू-कश्मीर समेत कई राज्य शामिल हैं। इनमें तेज हवाएं भी चल सकती हैं। 

दिल्ली में कल का मौसम

दिल्ली (23 सितंबर- दिल्ली में साफ रहेगा आसमान): मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी दिल्ली में कल यानी 23 सितंबर को आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। सुबह के समय मुख्य रूप से दक्षिण-पश्चिम दिशा से हवा चलने की संभावना है, जिसकी गति 10 KM प्रति घंटे तक हो सकती है। दोपहर के समय दक्षिण-पूर्व दिशा से हवा की गति बढ़कर 15 KM प्रति घंटे तक हो जाएगी। शाम और रात के समय दक्षिण-पूर्व दिशा से हवा की गति बढ़कर 20 KM प्रति घंटे तक हो जाएगी। Kal Ka Mausam

उत्तर प्रदेश में कल का मौसम

यूपी (23 सितंबर- यूपी में आंधी बारिश का अलर्ट): वाराणसी, गाजीपुर, जौनपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर, महाराजगंज, बस्ती, संत कबीर नगर, सिद्धार्थनगर, मिर्जापुर, सोनभद्र, चंदौली, प्रयागराज, कौशांबी, भदोही समेत पूर्वी उत्तर प्रदेश के जिलों में कल यानी 23 सितंबर को बारिश होने की संभावना है। इसके बाद इसके बाद 24-27 सितंबर के दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश का दौर रह सकता है। 

पूर्वी यूपी में 24-27 सितंबर के दौरान भी बारिश की संभावना बनी हुई है। 25-26 सितंबर को पूर्वी उत्तर प्रदेश में काफी व्यापक से व्यापक बारिश की संभावना है, जबकि 25-27 सितंबर के दौरान पूर्वी यूपी में गरज-चमक और तेज हवाएं चल सकती हैं। 25-27 सितंबर को पश्चिमी यूपी में भी आंधी, बिजली और 40-50 KM प्रति घंटे से लेकर 60 KM प्रति घंटे तक की तेज हवाओं की संभावना है। Kal Ka Mausam

बिहार में कल का मौसम

बिहार (23 सितंबर- भारी बारिश की संभावना): 23 सितंबर को बिहार के कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है। 23-27 सितंबर के दौरान बिहार में बारिश का दौर बना रह सकता है। 24-25 सितंबर को कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश की संभावना है, जबकि 26-27 सितंबर को भी कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। 25-27 सितंबर के दौरान बिहार में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं।

झारखंड में कल का मौसम

झारखंड (23 सितंबर- आंधी-बारिश का अलर्ट): रामगढ़, बोकारो, धनबाद, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा, रांची समेत झारखंड के कई जिलों में कल यानी 23 सितंबर को व्यापक स्तर पर बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, 23-25 सितंबर के दौरान आंधी, बिजली और तेज हवाएं चल सकती हैं। 23 सितंबर के बाद 25-26 सितंबर के दौरान कुछ स्थानों पर भारी बारिश और 24 सितंबर को बहुत भारी बारिश की संभावना है। Kal Ka Mausam

ओडिशा में कल का मौसम

ओडिशा (23 सितंबर- गरज-चमक के साथ आंधी का अलर्ट): मौसम विभाग के अनुसार, 23 सितंबर को ओडिशा में मौसम काफी सक्रिय रहेगा। 23-24 सितंबर के दौरान ओडिशा में गरज के साथ आंधी और 70 KM प्रति घंटे तक की तेज हवाएं चल सकती हैं। 23-25 सितंबर के दौरान बारिश का दौर रहेगा। 24 सितंबर को कुछ स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश की संभावना है। जबकि 24-25 सितंबर को भी कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती है। Kal Ka Mausam

उत्तराखंड प्रदेश में कल का मौसम

उत्तराखंड (23 सितंबर- शुरू हो सकता है भारी बारिश का दौर): उत्तराखंड में कई जगहों पर 23 सितंबर को बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने 23 से 25 सितंबर तक राज्य में बारिश का अनुमान व्यक्त किया है। इसके बाद 26-27 सितंबर को उत्तराखंड में मूसलाधार बारिश हो सकती है। 25-27 सितंबर के दौरान कुछ स्थानों पर आंधी और बिजली गिरने की भी संभावना है। साथ ही भारी बारिश का यह क्रम 26 और 27 सितंबर तक जारी रह सकता है। Kal Ka Mausam

मध्य प्रदेश में कल का मौसम

मध्य प्रदेश (23 सितंबर- भारी बारिश का अलर्ट): मौसम विभाग के अनुसार, 23 सितंबर से मध्य प्रदेश में बारिश बढ़ने की संभावना है। पूर्वी मध्य प्रदेश में 23-27 सितंबर के दौरान काफी व्यापक से व्यापक बारिश हो सकती है। 23-24 सितंबर और 27 सितंबर को पूर्वी मध्य प्रदेश में कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है। 25-26 सितंबर को पूर्वी और पश्चिमी मध्य प्रदेश में कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती है। वहीं पश्चिमी मध्य प्रदेश में 23-24 सितंबर को गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News