कल का मौसम : देश के कई राज्यों में भारी बारिश-तूफान का अलर्ट ! देखें नया पूर्वानुमान

 | 
कल का मौसम : देश के कई राज्यों में भारी बारिश-तूफान का अलर्ट ! देखें नया पूर्वानुमान

Kal Ka Mousam 10 November 2026, कल का  मौसम : देशभर में मौसम का मिजाज कल 10 नवंबर मंगलवार को बदलने वाला है। हाल ही में मौसम विभाग द्वारा जारी नई रिपोर्ट के अनुसार कल 10 नवंबर को 13 राज्यों में भारी बारिश और तेज आंधी का अलर्ट जारी किया है। 

हाल ही में मौसम विशेषज्ञों ने कल का मौसम पूर्वानुमान जारी करते हुए कई अलग-अलग राज्यों में जमकर बारिश कि संभावना जताई है। Kal Ka Mousam

मौसम विभाग ने ताजा रिपोर्ट जारी करते हुए बताया है की कल एक बार फिर से मौसम बदलने से कई राज्यों में बारिश होगी है तो कुछ जगहों पर मौसम साफ रहने वाला है।

आइए जाने कल 10 नवंबर मंगलवार का मौसम...

IMD के लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक, 10 नवंबर से एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिसके कारण कई राज्यों में आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने देश 13 राज्यों में गरज-चमक के साथ बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान तेज हवाएं चल सकती हैं। Kal Ka Mousam

मौसम विभाग के अनुसार, कल यानी 10 नवंबर की रात से उत्तर-पश्चिमी हिमाचल क्षेत्र में एक नया पश्चिमी विक्षोभ आ सकता है। जिसके प्रभाव से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र की कुछ जगहों और अन्य स्थानों पर व्यापक रूप से भारी बारिश और बर्फबारी हो सकती है। 

किन राज्यों में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट

IMD के पूर्वानुमान के अनुसार, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, तमिलनाडु, केरल, उत्तराखंड, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, लक्षद्वीप और पुडुचेरी में हल्की से लेकर भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी हो सकती है। Kal Ka Mousam

दिल्ली में कल का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी दिल्ली में 10 नवंबर को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे, साथ ही सुबह के समय ज्यादातर जगहों पर मध्यम कोहरा छाए रहने की संभावना है। सुबह के समय मुख्य रूप से पूर्वी दिशा से हवाएं चलेंगी, जिनकी स्पीड 10 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। 

उत्तर प्रदेश में कल का मौसम

मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि उत्तर प्रदेश में 10 नवंबर को मौसम सामान्य रहेगा। हालांकि पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश के जिलों में मौसम शुष्क रह सकता है, हालांकि सुबह के समय हल्का कोहरा छाया रहेगा। वहीं 11 नवंबर को भी मेरठ, शामली, सहारनपुर, वाराणसी, गाजीपुर समेत पूर्वी और पश्चिमी यूपी के जिलों में कोहरा छाया रहेगा। Kal Ka Mousam

बिहार में कल का मौसम

पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, सिवान, सारण, वैशाली, सीतामढ़ी, दरभंगा, समस्तीपुर, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, भोजपुर बक्सर, औरंगाबाद, नालंदा, पटना, गया, शेखपुरा, बेगूसराय, जमुई, मुंगेर, बांका समेत बिहार के लगभग सभी जिलों में कल यानी 10 नवंबर को मौसम शुष्क रहेगा। राज्य में कहीं भी बारिश का अलर्ट नहीं है।

पंजाब में कल का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, पंजाब में 12 से 15 नवंबर के दौरान कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना है। पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में मौसम प्रणालियों के सक्रिय होने से उत्तर-पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों में मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। हालांकि, पश्चिम और मध्य भारत में इस सप्ताह मौसम में किसी खास बदलाव की संभावना नहीं जताई गई है। Kal Ka Mousam

उत्तराखंड में कल का मौसम

मौसम विभाग ने कल यानी 10 नवंबर को बारिश होने का पूर्वानुमान जताया है। राज्य में बारिश का यह दौर 13 नवंबर तक जारी रह सकता है। हालांकि कहीं भी भारी बारिश होने का अलर्ट नहीं है।

हिमाचल प्रदेश में कल का मौसम

मौसम विभाग ने 10 से 15 नवंबर के बीच झमाझम बारिश होने के आसार जताए हैं। राज्य में कल से पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव देखने को मिलेगा। इस दौरान तेज हवाएं चल सकती हैं। Kal Ka Mousam

जम्मू-कश्मीर में कल का मौसम

मौसम विभाग ने जम्मू-कश्मीर में 10 से 15 नवंबर को बीच राज्य में भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान बर्फबारी का दौर भी शुरू हो सकता है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News