कल का मौसम : दिल्ली-हरियाणा समेत देशभर में कहां-कहां होगी बारिश ! देखें नया पूर्वानुमान

 | 
दिल्ली-हरियाणा समेत देशभर में कहां-कहां होगी बारिश ! देखें नया पूर्वानुमान

Kal Ka Mousam 24 November 2026, कल का  मौसम : हरियाणा-पंजाब समेत देशभर में मौसम का मिजाज कल 24 नवंबर मंगलवार को पूरी तरह से बदला हुआ रहने वाला है। हाल ही में मौसम विभाग द्वारा जारी करते हुए बताया है की दिल्ली हरियाणा और पंजाब समेत देशभर में तापमान में काफी गिरावट आ गई है और अब रात को और सुबह-सुबह भी काफी ज्यादा ठंड होने लगी है।

हाल ही में विशेषज्ञों ने कल का मौसम पूर्वानुमान जारी करते हुए 8 अलग-अलग राज्यों में जमकर बारिश कि संभावना जताई है, साथ ही मौसम विभाग ने तेज आंधी के साथ ओलावृष्टि की संभावना बताई है। Kal Ka Mousam

आइए जाने कल 24 नवंबर मंगलवार का मौसम...

देशभर के कई राज्यों में एक बार फिर से झमाझम बारिश होने का IMD ने अनुमान जताया है कि पूर्वी हवाओं के प्रभाव से दक्षिण भारत के कई राज्यों में बारिश की गतिविधियां तेज हो सकती हैं। 

मौसम ने 8 राज्यों तूफानी हवाओं के साथ भारी बारिश होने के आसार जताए हैं। इस दौरान गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं। दूसरी तरफ उत्तर भारत के कई राज्यों में सुबह के समय घना कोहरा छाने का अनुमान है। Kal Ka Mausam

IMD के अनुसार, अरुणाचल प्रदेश, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु, कर्नाटक, केरल, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह, लक्षद्वीप और पुडुचेरी समेत कई समेत कई राज्यों में कल यानी 23 नवंबर को बारिश होने के प्रबल आसार हैं। वहीं कई जगहों पर आंधी-तूफान के साथ बिजली गिरने की भी चेतावनी दी गई है।

दिल्ली में कल का मौसम

दिल्ली-NCR में 24 नवंबर को आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। सुबह कुछ इलाकों में धुंध या हल्का कोहरा देखने को मिल सकता है। 25 नवंबर को भी राजधानी में आसमान साफ रहेगा। सुबह कुछ स्थानों पर हल्का और कुछ अलग-अलग स्थानों पर मध्यम कोहरा पड़ सकता है। 26 नवंबर को सुबह कई जगहों पर धुंध या हल्का कोहरा और कुछ स्थानों पर मध्यम कोहरा छाने की संभावना है। Kal Ka Mausam

उत्तर प्रदेश में कल का मौसम 

24 नवंबर को मौसम शुष्क रहेगा। पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश, दोनों ही क्षेत्रों में बारिश की संभावना नहीं है। हालांकि, पूर्वी उत्तर प्रदेश में सुबह के समय कुछ स्थानों पर घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। 25 से 29 नवंबर तक भी प्रदेश में बारिश का कोई अलर्ट नहीं है।

बिहार में कल का मौसम

24 नवंबर को मौसम शुष्क रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने राज्य में बारिश का कोई अलर्ट जारी नहीं किया है। 23 नवंबर को बिहार में घने कोहरे की चेतावनी थी, लेकिन 24 नवंबर और उसके बाद घने कोहरे का अलर्ट नहीं दिया गया है। 25 से 29 नवंबर तक भी बारिश की संभावना नहीं है। Kal Ka Mausam

हिमाचल प्रदेश में कल का मौसम

24 नवंबर को बारिश का कोई अलर्ट नहीं है। हालांकि, राज्य के कुछ इलाकों में घने कोहरे की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, 23 से 25 नवंबर तक घना कोहरा छाए रहने की प्रबल संभावना है। 26 से 29 नवंबर तक बारिश का कोई पूर्वानुमान नहीं है। मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहेगा।

हरियाणा-पंजाब में कल का मौसम

हरियाणा-पंजाब में 24 नवंबर को मौसम शुष्क रहेगा। मौसम विभाग ने बारिश या आंधी-तूफान का कोई अलर्ट है। 23 नवंबर को हरियाणा पंजाब में घने कोहरे की चेतावनी थी, लेकिन 24 नवंबर और उसके बाद के लिए घने कोहरे का अलर्ट नहीं है। Kal Ka Mausam

तमिलनाडु और केरल में कल का मौसम 

IMD ने 24 नवंबर को तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल के कई इलाकों में बारिश की चेतावनी है। यहां 24 से 26 नवंबर तक व्यापक बारिश हो सकती है। वहीं, केरल और माहे में 24 से 27 नवंबर के दौरान कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में 23 से 27 नवंबर तक भारी बारिश हो सकती है।

आंधी-तूफान और बिजली गिरने की चेतावनी

बारिश के साथ दक्षिण भारत के कुछ हिस्सों में मौसम खराब भी रह सकता है। रायलसीमा, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में 23 से 27 नवंबर के दौरान गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की संभावना है। इस दौरान हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे रह सकती है, जो बढ़कर 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। Kal Ka Mausam

वहीं, केरल, माहे और लक्षद्वीप में 24 से 27 नवंबर के दौरान तेज हवाएं चल सकती हैं। तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में भी तेज हवाओं का असर देखने को मिल सकता है। दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में 24 और 25 नवंबर को गरज-चमक के साथ बिजली गिर सकती है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News