कल का मौसम : हरियाणा-पंजाब समेत 22 राज्यों में भीषण आंधी-बारिश की चेतावनी ! देखें नया पूर्वानुमान

 | 
 हरियाणा-पंजाब समेत 22 राज्यों में भीषण आंधी-बारिश की चेतावनी ! देखें नया पूर्वानुमान

Kal Ka Mousam 3 August 2026, कल का मौसम, कल 3 अगस्त का मौसम : देशभर में मौसम का मिजाज पूरी तरह से करवट ले चुका है। देश के कई राज्यों में मानसून सक्रिय होने से तेज बारिश देखने को मिल रही है, जिससे मौसम काफी ठंडा भी हो गया है। हाल ही में मौसम विभाग ने ताजा रिपोर्ट जारी करते हुए बताया है की देशभर में कल एक बार फिर से मौसम करवट लेने से कई जगहों पर भारी बारिश होगी तो कुछ जगहों पर मौसम साफ रहने वाला है। 
 
चलिए जानते है कल 3 अगस्त को देशभर में मौसम कैसा रहेगा...

देश के कई राज्यों में हो रही मूसलाधार बारिश के बीच मौसम विभाग ने देश के 22 राज्यों में भीषण आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 30 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। वहीं कई जगहों पर बिजली गिरने की भी संभावना है। Kal Ka Mousam

अगले पांच दिनों के दौरान कई स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है। साथ ही मध्य और पूर्वी हिमालय की तलहटी में भी अगले 4-5 दिनों तक बारिश बढ़ने का अनुमान है।

किन राज्यों में बारिश का अलर्ट

IMD ने 3 से 8 अगस्त के बीच हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और पूर्वोत्तर के कई राज्यों में अलग-अलग दिनों में भारी बारिश, आंधी-तूफान, बिजली गिरने की संभावना जताई है। इस दौरान 70 किलोमीटर की स्पीड से तेज हवाएं चल सकती हैं। Kal Ka Mousam

दिल्ली में कल का मौसम

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, राजधानी दिल्ली में 5 अगस्त तक बादल छाए रहेंगे। सुबह से दोपहर के बीच कुछ जगहों पर एक-दो बार बहुत हल्की से हल्की बारिश हो सकती है। जबकि 4 और 5 अगस्त को भी राजधानी में बादलों का डेरा रहेगा। इस दौरान कुछ जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है और करीब 12 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है।

यूपी में कल का मौसम

लखनऊ, सीतापुर, हरदोई, उन्नाव, बाराबंकी, अयोध्या, गोंडा, बहराइच, श्रावस्ती, मेरठ, बागपत, बिजनौर, मुजफ्फरनगर, शामली, मथुरा, आगरा, फिरोजाबाद, एटा, कासगंज, बदायूं, बरेली, मुरादाबाद, जौनपुर, वाराणसी, प्रयागराज, मिर्जापुर, सोनभद्र समेत उत्तर प्रदेश के कई जिलों में मौसम विभाग ने 3 से 6 अगस्त के दौरान भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। IMD के अनुसार, पूर्वी यूपी में 3 से 6 अगस्त और पश्चिमी यूपी में 3 से 6 अगस्त के बीच कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश में 6 से 8 अगस्त के दौरान भी सामान्य से मध्यम स्तर की बारिश की संभावना है। Kal Ka Mousam

बिहार में कल का मौसम

बिहार मौसम विभाग ने 3 अगस्त से लेकर 8 अगस्त तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में बारिश के साथ वज्रपात होने की आशंका जताई है। इस दौरान तेज हवाएं भी चल सकती हैं। IMD ने गोपालगंज, सीवान, किशनगंज, सुपौल, पश्चिम चंपारण, में तीन अगस्त को भारी बारिश होने का अनुमान जताया है। इस दौरान उत्तर-मध्य, उत्तर-पूर्व और दक्षिण-पूर्व बिहार के साथ-साथ पूर्वी और पश्चिमी चंपारण तथा सारण में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। वहीं औरंगाबाद, भभुआ, भोजपुर, बक्सर, गया, रोहतास, बांका, भागलपुर, जमुई और नवादा में 4 और 5 अगस्त को भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, बारिश का यह सिलसिला 8 अगस्त तक जारी रहेगा। Kal Ka Mousam

हिमाचल प्रदेश में कल का मौसम

चंबा, हमीरपुर, कांगड़ा, किन्नौर, कुल्लू, लाहौल और स्पीती, मंडी, शिमला समेत हिमाचल प्रदेश के लगभग सभी जिलों में मौसम विभाग ने 3 से 8 अगस्त के दौरान भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान आंधी-तूफान की भी चेतावनी है। साथ ही करीब 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं।

उत्तराखंड में कल का मौसम

मौसम विभाग ने देहरादून, पिथौरागढ़, हल्दवानी समेत उत्तराखंड के कई जिलों में पूरे सप्ताह भारी बारिश होने की संभावना जताई है। 3 से 8 अगस्त के दौरान कहीं-कही आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश होने की भी संभावना है। जबकि कई जगहों पर बिजली भी गिर सकती है। Kal Ka Mousam

पंजाब में कल का मौसम

पंजाब में 3 से 6 अगस्त के दौरान कई स्थानों पर बारिश की संभावना है। 3 और 4 अगस्त को कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा 2 अगस्त और 7-8 अगस्त को भी कुछ स्थानों पर बारिश का पूर्वानुमान है।

झारखंड में कल का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, झारखंड में 3 से 8 अगस्त के दौरान कई स्थानों पर बारिश होने की संभावना है। 2 से 6 अगस्त के दौरान कहीं-कहीं भारी बारिश भी हो सकती है। जबकि इस दौरान तेज हवा चलने का भी अनुमान है। Kal Ka Mousam

जम्मू-कश्मीर में कल का मौसम

जम्मू-कश्मीर में 3 से 6 अगस्त तक मूसलाधार बारिश होने की संभावना है। 2 से 5 अगस्त के दौरान कहीं-कहीं भारी बारिश भी हो सकती है। जबकि इस दौरान आंधी-तूफान आने की भी संभावना है। इस दौरान 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। Kal Ka Mousam

महाराष्ट्र में कल का मौसम

महाराष्ट्र में अगले पांच दिनों तक कई जिलों में गरज-चमक, बिजली गिरने और भारी बारिश का ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। IMD ने 3 अगस्त को रत्नागिरी, सतारा घाट क्षेत्र, बुलढाणा, अकोला, अमरावती और नागपुर जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी रहेगा। Kal Ka Mousam 4 अगस्त को बुलढाणा, यवतमाल, वर्धा, नागपुर, भंडारा, गोंदिया, चंद्रपुर और गढ़चिरौली जिलों में गरज-चमक और बिजली गिरने के साथ बारिश की संभावना व्यक्त की गई है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News