कल का मौसम : देश के 10 राज्यों में तूफ़ानी बारिश का अलर्ट ! देखें नया पूर्वानुमान
Kal Ka Mausam 27 July 2026, कल का मौसम, कल 27 जुलाई का मौसम : देशभर में मौसम का मिजाज बदल चुका है। देश के अलग-अलग राज्यों में मानसून सक्रिय होने से जबरदस्त बारिश देखने को मिल रही है । हाल ही में मौसम विभाग ने ताजा रिपोर्ट जारी करते हुए बताया है की देशभर में कल एक बार फिर से मौसम करवट लेने से कई जगहों पर भारी बारिश होने वाली है तो कुछ जगहों पर मौसम साफ रहने वाला है।
मौसम विभाग ने नई रिपोर्ट जारी करते हुए कल के लिए देश के कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना जताई है। Kal Ka Mausam
कल 27 जुलाई सोमवार को मौसम कैसा रहेगा....
देशभर में मानसून के चलते IMD ने कल यानी 27 जुलाई को उत्तर, पूर्व और पश्चिम भारत के 10 राज्यों में मूसलाधार बारिश, तेज आंधी का अलर्ट जारी किया है। अगले 14 घंटे कई राज्यों के लिए भारी पड़ सकते हैं। कई इलाकों में 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती है।
10 राज्यों में बारिश-आंधी का अलर्ट
मौसम विभाग के मुताबिक कल यानी 27 जुलाई को उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, उत्तराखंड, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, मध्य प्रदेश और पश्चिम बंगाल में भारी बारिश, तेज आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है। Kal Ka Mausam
दिल्ली में कल का मौसम
27 जुलाई को दिनभर बादल छाए रहेंगे। कई इलाकों में तेज बारिश के साथ आंधी चलने की संभावना है। इस दौरान 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।
यूपी में कल का मौसम
मेरठ, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, बिजनौर, मोरादाबाद, बरेली, कानपुर, बदायूं, रामपुर, मैनपुरी, ललितपुर, सीतापुर, हरदोई, बहराइच, कन्नौज, कुशीनगर, प्रयागराज, गोरखपुर और देवरिया में कल यानी 27 जुलाई को भारी बारिश और तेज आंधी की संभावना है। Kal Ka Mausam
बिहार में कल का मौसम
पटना, गया, सारण, जहानाबाद, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा, पूर्णिया, सहरसा, सुपौल, मधेपुरा, कटिहार, किशनगंज, अररिया, भागलपुर, बांका, मुंगेर, जमुई, पूर्वी चंपारण और पश्चिमी चंपारण में कल यानी 27 जुलाई को भारी बारिश की चेतावनी है। इस दौरान 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका भी बनी हुई है।
झारखंड में कल का मौसम
रांची, साहेबगंज, पाकुड़, जामताड़ा, दुमका, बोकारो, हजारीबाग, गिरिडीह, जमशेदपुर, रामगढ़, खूंटी, पश्चिमी सिंहभूम, लोहरदगा, चतरा, गुमला, सिमडेगा और सरायकेला में कल यानी 27 जुलाई को भारी बारिश और तेज आंधी की संभावना है। इस दौरान 55 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। Kal Ka Mausam
उत्तराखंड में कल का मौसम
चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़, नैनीताल, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, टिहरी गढ़वाल, हरिद्वार और ऋषिकेश में कल यानी 27 जुलाई को बारिश और तेज हवाओं की संभावना है।
हरियाणा में कल का मौसम
पानीपत, सोनीपत, भिवानी, फरीदाबाद, पलवल और रेवाड़ी में कल यानी 27 जुलाई को बारिश और तेज आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। Kal Ka Mausam
हिमाचल प्रदेश में कल का मौसम
बिलासपुर, चंबा, सिरमौर, कांगड़ा, कुल्लू, शिमला, किन्नौर, मंडी और सोलन में कल यानी 27 जुलाई को बारिश और तेज हवा की संभावना है।
गुजरात में कल का मौसम
नवसारी, सूरत, तापी, वलसाड, डांग, जूनागढ़, अमरेली, अहमदाबाद, बावला और भावनगर में कल यानी 27 जुलाई को भारी बारिश की संभावना है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। Kal Ka Mausam
महाराष्ट्र में कल का मौसम
मुंबई, ठाणे, पालघर, पुणे, रत्नागिरी, बुलढाणा, अमरावती, गढ़चिरौली और गोंदिया में कल यानी 27 जुलाई को भारी बारिश की संभावना है।
राजस्थान में कल का मौसम
बारां, कोटा, बूंदी, सिरोही, भीलवाड़ा, सीकर, उदयपुर, भरतपुर, अजमेर, जयपुर, जोधपुर, राजसमंद और टोंक में कल यानी 27 जुलाई को भारी बारिश और तेज आंधी की चेतावनी जारी की गई है। कई इलाकों में 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। Kal Ka Mausam
मध्य प्रदेश में कल का मौसम
खंडवा, देवास, छिंदवाड़ा, बेतूल, नर्मदापुरम (होशंगाबाद), विदिशा, बालाघाट, रीवा, सिंगरौली और उज्जैन में कल यानी 27 जुलाई को भारी बारिश और तेज हवा चलने की संभावना है।
जम्मू-कश्मीर में कल का मौसम
कठुआ, जम्मू, रियासी, रामबन, राजौरी, कुलगाम, पुंछ, कुपवाड़ा, बारामूला और पुलवामा में कल यानी 27 जुलाई को भारी बारिश और तेज आंधी की संभावना है। इस दौरान 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। Kal Ka Mausam
पश्चिम बंगाल में कल का मौसम
कोलकाता, कालिम्पोंग, कूचबिहार, बीरभूम, हुगली, मुर्शिदाबाद, पुरुलिया, नादिया और दक्षिण 24 परगना में कल यानी 27 जुलाई को भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है।
पंजाब में कल का मौसम
पठानकोट, होशियारपुर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, पटियाला, संगरूर, एसएएस नगर (मोहाली) और रूपनगर में कल यानी 27 जुलाई को भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है। 60 से 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है।
