कल का मौसम : हरियाणा-पंजाब समेत 14 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट ! देखें नई वेदर रिपोर्ट

 | 
हरियाणा-पंजाब समेत 14 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट ! देखें नई वेदर रिपोर्ट

Kal Ka Mousam 30 July 2026, कल का  मौसम, कल 30 जुलाई का मौसम : देशभर के हरियाणा समेत कई राज्यों में आज फिर से गर्मी का कहर देखने को मिला है। आज तापमान फिर से काफी बढ़ गया है, लेकिन कुछ जगहों पर आज बारिश भी देखने को मिली है। भीषण गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। 

देशभर में मौसम का मिजाज अब एक बार फिर से करवट लेने वाला है जिससे देश के कई राज्यों में कल जमकर बारिश देखने मिलने वाली है। मौसम विभाग ने ताजा रिपोर्ट जारी करते हुए हाल ही में बताया है की देश के हरियाणा-पंजाब समेत कई राज्यों में भारी बारिश-तूफान आने वाला है तो कुछ जगहों पर मौसम साफ रहने से गर्मी पड़ने वाली है। Kal Ka Mousam 30 July

कल 30 जुलाई गुरुवार को मौसम कैसा रहेगा....

मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़नी शुरू कर दी है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब-हरियाणा सहित जम्मू-कश्मीर से लेकर असम तक बारिश का दौर जारी है। ऐसे में मौसम विभाग ने 14 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। IMD ने इन राज्यों में 40 से लेकर 61 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान भी जताया है।

आंधी-तूफान का अलर्ट

मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक 30 जुलाई से 3 अगस्त के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, गंगा के मैदानी इलाकों वाले पश्चिम बंगाल और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में वहीं, 1 से 3 अगस्त के दौरान झारखंड में। 31 जुलाई से 3 अगस्त के दौरान बिहार में और 30 जुलाई और 3 अगस्त को ओडिशा में काफी ज्यादा बारिश होने की संभावना है। वहीं, 30 जुलाई से 1 अगस्त के दौरान अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय तथा नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में कहीं-कहीं आंधी-तूफान और बिजली गिरने की संभावना है। Kal Ka Mousam

बारिश का अनुमान

मौसम विभाग (IMD) ने दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश, असम, गुजरात, ओडिशा, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, तमिलनाडु, जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।


दिल्ली-NCR में कल का मौसम

दिल्ली-NCR (30 जुलाई से 2 अगस्त): दिल्ली-एनसीआर में आने वाले दिनों में मानसूनी गतिविधियां लगातार सक्रिय रहेंगी, जिसके चलते पूरे सप्ताह आसमान में बादल छाए रहेंगे और बीच-बीच में बारिश का दौर देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने इस दिन हल्की बारिश या बूंदाबांदी के साथ सामान्यतः बादल छाए रहने की संभावना जताई है। 1 अगस्त को आसमान बादलों से घिरा रहेगा और हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। Kal Ka Mousam

 2 अगस्त को हल्की बारिश हो सकती है। दिल्ली के अलावा नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद और आसपास के क्षेत्रों में मानसून सक्रिय रहेगा।

उत्तर प्रदेश में कल का मौसम

यूपी (30 जुलाई): उत्तर प्रदेश के जिलों में एक बार फिर से भारी बारिश को लेकर अनुमान जताया गया है। यूपी के बिजनौर, शहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, सीतापुर, कानपुर, जालौन, महोबा, बांदा, चित्रकूट, आगरा, अलीगढ़, संभल में अगले 24 घंटे के अंदर भारी बारिश का अलर्ट है। Kal Ka Mousam

बिहार में कल का मौसम

बिहार (30 जुलाई- 2 अगस्त): मौसम विभाग ने बिहार की राजधानी पटना सहित कई जिलों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। IMD के मुताबिक गया, नालंदा, नवादा, भोजपुर, बक्सर, रोहतास, कैमूर, औरंगाबाद, जहानाबाद, अरवल, मुजफ्फरपुर, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सीतामढ़ी, शिवहर समेत कई जिलों में बारिश का दौर बना रहेगा। 31 जुलाई से 2 अगस्त के बीच कई स्थानों पर भारी बारिश का अलर्ट है। 

मध्य प्रदेश में कल का मौसम

मध्य प्रदेश (30 जुलाई): प्रदेश के नर्मदापुरम, हरदा, देवास, धार, बुरहानपुर में भारी बारिश का अलर्ट है। वहीं, राजधानी भोपाल, विदिशा, रायसेन, सागर, दमोह, नरसिंहपुर, जबलपुर, मंडला, राजगढ़, उज्जैन, बालाघाट, रतलाम, सिंगरौली, खरगोन, बैतूल, सिवनी, शहडोल, अनूपपुर, मंदसौर, झाबुआ में हल्की बारिश हो सकती है। 41 से 61 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है। Kal Ka Mousam

असम में कल का मौसम

असम (30 जुलाई): राज्य में बारिश ने कोहराम मचा दिया है। कई जिलों में बारिश से बाढ़ जैसे हालात हैं। इस बीच IMD ने तिनसुकिया में भारी बारिश का अलर्ट है। वहीं, सोनितपुर, करीमगंज, कोकराझार, कामरूप, नलबाड़ी, दीमा हसाओ, गोलाघट, धेमाजी, डिब्रूगढ़ में भी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग के मुताबिक राज्य में 40 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। 

गुजरात में कल का मौसम

गुजरात (30 से 31 जुलाई): गुजरात के डांग, तापी, नर्मदा में भारी बारिश का अनुमान है। वहीं, अहमदाबाद, कच्छ, बनासकांठा, मेहसाणा, सुरेंद्र नगर, मोरबी, जामनगर, द्वारका, पोरबंदर, जूनागढ़, अमरेली, आणंद सहित पूरे गुजरात में भी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। Kal Ka Mousam

झारखंड में कल का मौसम

झारखंड (30 जुलाई): झारखंड के रांची, हजारीबाग, गिरिडीह, दुमका, गोड्डा, तलेहर, पलामू, चतरा, कोडरमा, सिमडेगा, सराईकेला, पूर्वी सिंहभूम, गुमला, लोहरदागा, देवघर, पाकुड़, बोकारो में भारी बारिश का अलर्ट है। 40 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चल सकती हैं। 

जम्मू-कश्मीर में कल का मौसम

जम्मू-कश्मीर (30 जुलाई): जम्मू-कश्मीर के पुंछ, मीरपुर, राजौरी, शोपियां, जम्मू, उधमपुर, रामबन, सांबा, कठुआ, डोडा, किश्तवाड़ में भारी बारिश का अनुमान है। वहीं, श्रीनगर में भी बारि को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। Kal Ka Mousam

उत्तराखंड में कल का मौसम

उत्तराखंड (30 जुलाई से 2 अगस्त): रुद्रप्रयाग और केदारनाथ धाम में भारी बारिश की आशंका है। मौसम विज्ञान विभाग देहरादून के निदेशक ने नेशनल डिजास्टर अलर्ट पोर्टल की ओर से जारी की गई अपडेट के अनुसार बताया कि अगले 24 घंटों में देहरादून में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा, आकाशीय बिजली चमकने, भारी बारिश की आशंका को देखते हुए 'ऑरेंज' अलर्ट जारी किया गया है। IMD उत्तराखंड मौसम वैज्ञानिक सीएस तोमर ने बताया कि अगले 4-5 दिनों तक मानसून के एक्टिव रहने की उम्मीद है। Kal Ka Mousam

हिमाचल में कल का मौसम

हिमाचल प्रदेश (30 जुलाई): मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान राज्य के 12 में से 7 जिलों में कुछ जलग्रहण क्षेत्रों और आसपास के इलाकों में अचानक मध्यम स्तर की बाढ़ के खतरे की चेतावनी जारी की है। इन जिलों में चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला, सिरमौर और सोलन शामिल हैं। मौसम विभाग ने 30 जुलाई तक और तीन अगस्त को हिमाचल प्रदेश के चार से पांच जिलों में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश का ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है।

पंजाब-हरियाणा में कल का मौसम

पंजाब-हरियाणा (30 जुलाई): पंजाब और हरियाणा के कई हिस्सों में बारिश का अलर्ट है, जिससे दोनों राज्यों में गर्मी से लोगों को राहत मिलने का अनुमान है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार पंजाब के शहीद भगत सिंह नगर, बठिंडा, लुधियाना, पठानकोट, मिलीमीटर, होशियारपुर, जालंधर, मोहाली में भी भारी बारिश की चेतावनी है। Kal Ka Mousam

तमिलनाडु में कल का मौसम

तमिलनाडु (30 जुलाई से 2 अगस्त): तमिलनाडु के कई हिस्सों में अगले 3 दिनों के दौरान भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, सप्ताह के अंत तक नीलगिरि, कोयंबटूर और थेनी जिलों में तेज बारिश होने की आशंका है। मौसम विभाग ने बताया कि मौसम में यह बदलाव तमिलनाडु तट के साथ निचले वायुमंडलीय स्तरों पर बने एक कमजोर ट्रफ (द्रोणिका) के कारण हो रहा है। गुरुवार को भी पश्चिमी घाट के कुछ हिस्सों में इसी तरह का मौसम बने रहने का अनुमान है। इन दिनों अलग-अलग स्थानों पर मध्यम बारिश और गरज-चमक हो सकती है। Kal Ka Mousam 

30 जुलाई से बारिश की गतिविधियों में और तेजी आने की संभावना है। 31 जुलाई को कोयंबटूर, नीलगिरि और थेनी जिलों के कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है। पश्चिमी घाट के अन्य जिलों में मध्यम बारिश होने का अनुमान है, जबकि तमिलनाडु और पुडुचेरी के शेष हिस्सों में अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। Kal Ka Mousam  

पूर्वानुमान के अनुसार, 1 अगस्त को भी बारिश का दौर जारी रहेगा। कोयंबटूर, नीलगिरि और थेनी जिलों में एक बार फिर कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा आंतरिक तमिलनाडु, उत्तर तटीय जिलों, पुडुचेरी और कराईकल में मध्यम बारिश हो सकती है, जबकि राज्य के अन्य हिस्सों में हल्की बारिश होने का अनुमान है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News