कल का मौसम : हरियाणा-राजस्थान समेत 12 राज्यों में आंधी-तूफान की चेतावनी ! देखें नया पूर्वानुमान
Kal Ka Mousam 31 July 2026, कल का मौसम, कल 31 जुलाई का मौसम : देशभर में मौसम का मिजाज पूरी तरह से करवट ले चुका है। देश के अलग-अलग राज्यों में मानसून सक्रिय होने से जबरदस्त बारिश देखने को मिल रही है, जिससे मौसम कुछ समय के लिए ठंडा भी हो गया है। हाल ही में मौसम विभाग ने ताजा रिपोर्ट जारी करते हुए बताया है की देशभर में कल एक बार फिर से मौसम बदलेगा जिससे कई जगहों पर भारी बारिश होगी तो कुछ जगहों पर मौसम साफ रहने वाला है।
मौसम विभाग ने नई रिपोर्ट जारी करते हुए कल के लिए कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना जताई है। Kal Ka Mausam
चलिए जानते है कल 31 जुलाई को देशभर में मौसम कैसा रहेगा...
इस मानसून सभी को मानसून जैसी बारिश का इंतजार है। कुछ राज्यों को छोड़ दिया जाए तो ज्यादातर राज्यों में बारिश बेहद कम देखने को मिली है। इस बीच मौसम विभाग ने 12 राज्यों में भारी बारिश आंधी और तूफान को लेकर अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग यानी की IMD के मुताबिक इस दौरान 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने अगले तीन दिन तक राज्य के कुछ इलाकों के साथ-साथ पड़ोसी अरुणाचल प्रदेश और नगालैंड में भी गरज-चमक के साथ भारी से बहुत भारी बारिश होने का अनुमान जताया है। Kal Ka Mousam
दिल्ली-NCR में कल का मौसम
मौसम विभाग ने दिल्ली समेत पूरे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) के लिए गरज-चमक, बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया है। विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और अनावश्यक रूप से खुले स्थानों पर जाने से बचने की सलाह दी है। कल यानी 31 जुलाई को आसमान में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश होने का अनुमान है। 1 अगस्त को भी बारिश की संभावना है। 2, 3 और 4 अगस्त को भी मौसम लगभग समान रहेगा।
उत्तर प्रदेश में कल का मौसम
मौसम विभाग ने अगस्त की शुरुआत में उत्तर प्रदेश के अंदर मानसून के फिर सक्रिय होने का अनुमान जताया है। हालांकि, वर्षा पर निर्भर क्षेत्रों में मिट्टी की नमी और बुआई की स्थिति को लेकर चिंता बढ़ गई है। भदोही, देवरिया, जौनपुर, कानपुर देहात, कौशांबी, कुशीनगर, रायबरेली, संत कबीर नगर और सीतापुर समेत कई जिलों में आने वाले दिनों में भारी बारिश की चेतावनी है। Kal Ka Mousam
बिहार में कल का मौसम
मौसम विभाग के अनुसार, 31 जुलाई से 4 अगस्त तक बिहार के अधिकांश हिस्सों में अच्छी बारिश होने की संभावना है। 31 जुलाई से कई जिलों में भारी बारिश हो सकती है। IMD के अनुसार, 31 जुलाई से 4 अगस्त के बीच 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। कुछ स्थानों पर बिजली गिरने की भी संभावना जताई गई है।
राजस्थान में कल का मौसम
दक्षिण-पश्चिम मानसून के असर के कारण राजस्थान में बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के अनेक हिस्सों में भारी से अत्यधिक भारी बारिश होने का अनुमान है। मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, पूर्वी राजस्थान के जयपुर, भरतपुर, अजमेर और उदयपुर संभाग के ज्यादातर भागों में अगले कुछ दिन मानसून के सक्रिय रहने और मध्यम से कहीं-कहीं तेज बारिश होने की प्रबल संभावना है। जोधपुर संभाग के दक्षिणी भागों में 31 जुलाई से दो अगस्त के बीच कहीं-कहीं भारी से अति भारीबारिश हो सकती है। Kal Ka Mousam
हिमाचल प्रदेश में कल का मौसम
राज्य के नाहन के उपमंडलीय मजिस्ट्रेट राजीव सांख्यान ने कहा है कि शिमला स्थित मौसम विज्ञान विभाग ने सिरमौर के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है। उन्होंने कहा कि जिले में भारी से अत्यधिक भारी बारिश आने, गरज के साथ बौछारें पड़ने और बिजली गिरने की आशंका है जिससे अचानक बाढ़, भूस्खलन और मौसम से जुड़ी अन्य घटनाएं हो सकती हैं तथा जान-माल को गंभीर खतरा पैदा हो सकता है।
उत्तराखंड में कल का मौसम
मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए बागेश्वर, नैनीताल, चंपावत और पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी करते हुए ‘ऑरेंज अलर्ट’ घोषित किया है। Kal Ka Mousam
अधिकारियों ने बताया कि अलर्ट को देखते हुए संबंधित जिला प्रशासन को सतर्क रहने और सभी आवश्यक एहतियाती उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
छत्तीसगढ़ में कल का मौसम
अगले 24 घंटों के दौरान सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर और कोंडागांव जिलों में बादलों की गरज और बिजली की चमक के साथ बारिश होने तथा 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। उन्होंने बताया कि कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदाबाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, सरगुजा, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर जिलों के कुछ स्थानों पर भी हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होने का अनुमान है। Kal Ka Mousam
गुजरात में कल का मौसम
मौसम विभाग ने 31 जुलाई के लिए अहमदाबाद समेत गुजरात के कई जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में बहुत अधिक भारी बारिश होने का अनुमान है। मौसम विभाग के डायरेक्टर अशोक कुमार दास ने बताया कि अहमदाबाद सहित कई जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया है और अत्यंत भारी बारिश हो सकती है। विभाग ने असामान्य बारिश की भी संभावना जताई है।
2 अगस्त तक भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी है। 31 जुलाई को नर्मदा जिले में भारी बारिश की संभावना है, जबकि दक्षिण गुजरात के अहमदाबाद, बोटाद, जामनगर, आनंद, वडोदरा, छोटाउदेपुर, भरूच, नर्मदा, सूरत, तापी, डांग, नवसारी, वलसाड, दमण, दादर नगर हवेली में अत्यंत भारी बारिश हो सकती है। Kal Ka Mousam
ओडिशा में कल का मौसम
IMD के वर्षा पूर्वानुमान, और बाढ़ की स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने भद्रक, जाजपुर, नबरंगपुर और कालाहांडी जिलों में स्कूलों तथा आंगनवाड़ी केंद्रों को बंद रखने के आदेश दिए हैं। अधिकारियों के अनुसार, तटबंध टूटने से कई गांव चारों ओर से पानी से घिर गए और नए क्षेत्रों में भी पानी भर गया, जिससे तीन प्रखंडों के लोगों पर गंभीर असर पड़ा है।
असम में कल का मौसम
IMD ने 31 जुलाई से एक अगस्त तक असम और अरुणाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में अलग-अलग जगहों पर तेज हवाओं के साथ भारी से बहुत भारी बारिश होने का अनुमान जताया है, जिससे असम के तिनसुकिया, धेमाजी और लखीमपुर जिले प्रभावित हो सकते हैं। Kal Ka Mousam
तमिलनाडु में कल का मौसम
अगले तीन दिनों में कोयंबटूर और नीलगिरी के पहाड़ी क्षेत्रों में भारी वर्षा का पूर्वानुमान लगाया है, जिसका कारण तमिलनाडु तट के साथ वायुमंडल के निचले स्तरों पर व्याप्त कमजोर निम्न दबाव परिसंचरण को बताया गया है। मौजूद वायुमंडलीय प्रणाली के कारण राज्य के कुछ हिस्सों, विशेष रूप से पश्चिमी घाटों में व्यापक वर्षा होने की संभावना है। शुक्रवार को कोयंबटूर, तिरुनेलवेली, नीलगिरी, थेनी और कन्याकुमारी जिलों के पहाड़ी क्षेत्रों में छिटपुट भारी बारिश के साथ गरज और तेज हवाएं चलने की आशंका है। Kal Ka Mousam
जम्मू-कश्मीर में कल का मौसम
जम्मू-कश्मीर के डोडा और किश्तवाड़ जिले के अधिकतर हिस्सों में भारी बारिश की आशंका है। डोडा, किश्तवाड़ और रामबन सहित चेनाब घाटी के इलाकों में भी झमाझम देखने को मिल सकती है।
