कल का मौसम : देश के किन-किन राज्यों में होगी भारी बारिश ! जानिए सभी शहरों का हाल
Kal Ka Mousam 2 August 2026, कल का मौसम, कल 2 अगस्त का मौसम : देशभर में मौसम का मिजाज आज फिर पूरी तरह से बदल चुका है। देश के अलग-अलग राज्यों में मानसून सक्रिय होने से जबरदस्त बारिश देखने को मिल रही है। हाल ही में मौसम विभाग ने ताजा रिपोर्ट जारी करते हुए बताया है की देशभर में आज रात से एक बार फिर से मौसम बदलने से कल कई जगहों पर भारी बारिश होने की संभावना जताई है।
मौसम विभाग ने नई रिपोर्ट जारी करते हुए कल के लिए देश के कई राज्यों में भारी बारिश होगी तो वहीं कुछ राज्यों में बाढ़ जैसे हालात बनने वाले है। Kal Ka Mausam
कल 2 अगस्त रविवार को मौसम कैसा रहेगा....
कई राज्यों में मानसून अपना प्रचंड रूप लिए हुए है। मौसम विभाग ने 13 राज्यों में हल्की से लेकर भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 30 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। कई जगहों पर गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की भी चेतावनी जारी की गई है।
17 राज्यों में बारिश का अलर्ट
IMD ने कल यानी 2 अगस्त को पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, ओडिशा, गुजरात, आंध्र प्रदेश, लक्षद्वीप, पूर्वी राजस्थान, कर्नाटक, केरल, मणिपुर, मेघालय , असम समेत 13 राज्यों में हल्की से लेकर भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। हालांकि इसके बाद इन क्षेत्रों में बारिश की तीव्रता कम हो सकती है। Kal Ka Mousam
दिल्ली में कल का मौसम
रिमझिम बारिश (2-5 अगस्त): IMD विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार आगामी पूरे सप्ताह मौसम अपेक्षाकृत सुहावना बना रहेगा। आसमान में लगातार बादलों की आवाजाही के साथ कई स्थानों पर हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना है।
कल हल्की बारिश भी हो सकती है, जबकि 3 अगस्त को बादलों की आवाजाही जारी रहेगी। वहीं 4 और 5 अगस्त को भी हल्की बारिश होने की संभावना है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि बादलों की लगातार आवाजाही के कारण तेज धूप का असर कम रहेगा, जिससे दिन के समय लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। Kal Ka Mousam
हरियाणा में कल का मौसम
मौसम पूर्वानुमान :- मानसून टर्फ़ की अक्षय रेखा की उत्तरी सीमा जैसलमेर, रायसेन, पश्चिमी छत्तीशगढ़, विदर्भ, दक्षिण पूर्व मध्यप्रदेश, गोपालपुर से होती हुई बंगाल की खाड़ी तक बनी हुई है तथा राजस्थान के ऊपर एक साइक्लोनिक सरकुलेशन बना हुआ है जिससे हरियाणा राज्य में मानसून की हवाएं कम आने से कहीं कहीं हल्की से मध्यम बारिश हो रही है जो 1 अगस्त तक लगातार बीच बीच में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है परंतु 1 अगस्त रात्रि से मानसून हवाएं उड़ीसा, बिहार , उत्तरप्रदेश की तरफ से आने की संभावना बन रही है जिससे 2 अगस्त से 5 अगस्त के दौरान हरियाणा राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में अच्छी बारिश होने की संभावना है। इस दौरान कुछ एक स्थानों पर तेज बारिश की भी संभावना बन रही है। इस दौरान बीच बीच में बादलवाई रहने से दिन के तापमान में हल्की गिरावट परंतु रात्रि तापमान में बढ़ोत्तरी होने की संभावना है। Kal Ka Mousam
राजस्थान में कल का मौसम
भारी बारिश का अलर्ट (1-2 अगस्त) : मौसम विभाग ने मानसून के प्रभाव से राजस्थान में एक और दो अगस्त को भारी बारिश की संभावना जताई है। IMD के अनुसार, मानसून के निम्न दबाव का क्षेत्र फिलहाल राजस्थान के दक्षिणी हिस्सों पर हावी है। इसके प्रभाव से एक और दो अगस्त को उदयपुर और जोधपुर संभागों के कुछ हिस्सों में मध्यम से भारी तथा कहीं-कहीं अति भारी बारिश होने की संभावना है। विभाग ने कहा कि जयपुर, अजमेर और बीकानेर संभागों में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है। Kal Ka Mousam
IMD का कहना है कि तीन अगस्त से मानसून के उत्तर की ओर खिसकने के कारण राज्य के दक्षिण-पश्चिमी हिस्सों में वर्षा गतिविधियों में कमी आने की संभावना है। हालांकि, तीन से पांच अगस्त तक बीकानेर संभाग, शेखावाटी क्षेत्र तथा जयपुर और भरतपुर संभागों के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है।
यूपी में कल का मौसम
भारी बारिश का अलर्ट (2-7 अगस्त): मौसम विभाग ने 2 से 7 अगस्त के दौरान पूर्वी यूपी के लखनऊ, सीतापुर, हरदोई, उन्नाव, बाराबंकी, अयोध्या, गोंडा, बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, बस्ती, संत कबीर नगर, गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर, महाराजगंज, आजमगढ़, मऊ, बलिया, गाजीपुर, जौनपुर में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं 3 से 7 अगस्त के दौरान पश्चिमी के मेरठ, मुजफ्फरनगर, शामली, सहारनपुर, बागपत, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, हापुड़, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, आगरा में भी भारी बारिश होने का अनुमान है। Kal Ka Mousam
बिहार में कल का मौसम
भारी बारिश का अलर्ट (2-6 अगस्त): पटना, गया, नालंदा, नवादा, जहानाबाद, अरवल, भोजपुर, बक्सर, रोहतास, कैमूर, औरंगाबाद, मुजफ्फरपुर, किशनगंज, अररिया समेत बिहार के कई जिलों में 2 से 6 अगस्त के बीच मध्यम से लेकर भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है। IMD के अनुसार, राज्य में 2 से 6 अगस्त के दौरान अधिकांश क्षेत्रों में बारिश का दौर जारी रहेगा। जबकि कुछ जगहों पर भारी बारिश का अलर्ट भी जारी किया गया है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।
हिमाचल प्रदेश में कल का मौसम
भारी बारिश का अलर्ट (2-7 अगस्त): शिमला, मंडी, कुल्लू, कांगड़ा, चंबा, हमीरपुर, बिलासपुर, ऊना, सोलन, सिरमौर, किन्नौर और लाहौल-स्पीति समेत मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार 2 से 7 अगस्त तक प्रदेश में व्यापक बारिश की संभावना है। इस दौरान गरज-चमक के साथ तेज हवाएं भी चल सकती हैं। Kal Ka Mousam
उत्तराखंड में कल का मौसम
भारी बारिश का अलर्ट (2-7 अगस्त): मौसम विभाग ने 2 से 7 अगस्त तक राज्य में व्यापक बारिश की संभावना जताई है। देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल, ऊधम सिंह नगर, पौड़ी गढ़वाल, टिहरी गढ़वाल, रुद्रप्रयाग, चमोली, उत्तरकाशी, अल्मोड़ा, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और चंपावत समेत कई जिलों में भारी बारिश की संभावना है। साथ ही गरज-चमक और बिजली गिरने की चेतावनी भी जारी की गई है।
जम्मू-कश्मीर में कल का मौसम
बारिश का अलर्ट (2-4 अगस्त): जम्मू-कश्मीर में पिछले कई दिनों से हो रही भारी बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। नदियों और नालों का जलस्तर बढ़ा हुआ है, इसी बीच शोपियां जिले के पेहलीपोरा गांव में बादल फटने की घटना सामने आई है, जिससे इलाके में अफरातफरी मच गई। मौसम विभाग की मानें तो 4 अगस्त तक जम्मू-कश्मीर के कई हिस्सों में लगातार हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। कुछ स्थानों पर थोड़े समय के लिए तेज बारिश भी हो सकती है। ऐसे में प्रशासन की टीमें सभी संवेदनशील इलाकों में तैनात हैं और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। Kal Ka Mousam
तमिलनाडु में कल का मौसम
कोयंबटूर, तिरुनेलवेली, नीलगिरी, थेनी और कन्याकुमारी जिलों में 1 से लेकर 6 अगस्त तक व्यापक बारिश होने की संभावना जताई है। पहाड़ी जिलों में भारी बारिश की भविष्यवाणी के अलावा, मौसम विभाग ने तमिलनाडु के उत्तरी तटीय जिलों में एक या दो स्थानों पर तेज हवाओं के साथ मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है। जिसके चलते अधिकारियों ने संवेदनशील क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।
