Kal Ka Mousam : कल किन-किन राज्यों में होगी बरसात ? देखें हरियाणा पंजाब समेत देशभर का मौसम पूर्वानुमान
Kal Ka Mousam 25 November 2026, कल का मौसम, कल 25 नवंबर का मौसम : देशभर में मौसम का मिजाज काफी बदल गया है। देश के अलग-अलग राज्यों में जमकर बारिश देखने को मिल रही है, जिससे मौसम कुछ समय के लिए ठंडा भी हो गया है। हाल ही में मौसम विभाग ने ताजा रिपोर्ट जारी करते हुए बताया है की देशभर में कल एक बार फिर से मौसम करवट लेने से कई जगहों पर बारिश होने वाली है तो कुछ जगहों पर मौसम साफ रहने वाला है।
चलिए जानते है कल 25 नवंबर बुधवार को देशभर में मौसम कैसा रहेगा....
नई मौसम रिपोर्ट के मुताबिक IMD ने 25 नवंबर को देश के 8 राज्यों में हल्की से लेकर भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान तेज हवाएं चल सकती हैं। वहीं कई जगहों पर बारिश के साथ बिजली गिरने का भी खतरा है। Kal Ka Mousam
मौसम विभाग के अनुसार, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में 25 से 28 नवंबर तक गरज-चमक और बिजली गिरने के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं। केरल और माहे में भी 27 नवंबर तक कहीं-कहीं भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। टीय आंध्र प्रदेश, यनम और रायलसीमा में 28 नवंबर तक तेज हवाएं चल सकती है।
किन राज्यों में बारिश का अलर्ट?
IMD के मुताबिक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु, कर्नाटक, केरल, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, पुडुचेरी और लक्षद्वीप समेत 8 राज्यों में बारिश हो सकती है। Kal Ka Mousam
दिल्ली में कल का मौसम
मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी दिल्ली में 25 नवंबर को आसमान मुख्य रूप से साफ रहने का अनुमान है। हालांकि, सुबह के समय कुछ इलाकों में हल्की धुंध या कोहरा छा सकता है।
उत्तर प्रदेश में कल का मौसम
नई मौसम रिपोर्ट के मुताबिक 25 नवंबर को मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश, दोनों ही क्षेत्रों में बारिश की कोई चेतावनी जारी नहीं की है। हालांकि 25 से 30 नवंबर तक राज्य के कई जिलों में हल्का से घने कोहरे का असर देखने को मिल सकता है। Kal Ka Mousam
बिहार में कल का मौसम
IMD के अनुसार, 25 नवंबर को मौसम सामान्य रूप से शुष्क रहने की संभावना है। राज्य के किसी भी हिस्से में बारिश का अलर्ट नहीं है। मौसम विभाग के सात दिवसीय पूर्वानुमान के अनुसार, 25 से 30 नवंबर के बीच तापमान में गिरावट आ सकती है।
हरियाणा-पंजाब में कल का मौसम
मौसम विभाग के अनुसार, बारिश की कोई संभावना नहीं है और मौसम शुष्क रहेगा। हालांकि, मौसम विभाग ने 25 से 27 नवंबर के दौरान राज्य में घना कोहरा छाए रहने की प्रबल संभावना जताई है। ऐसे में सुबह और रात के समय दृश्यता कम हो सकती है। Kal Ka Mousam
हिमाचल प्रदेश में कल का मौसम
IMD के मुताबिक, 25 नवंबर को बारिश या बर्फबारी का कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। हालांकि, मौसम विभाग ने 25 से 26 नवंबर के दौरान घना कोहरा छाए रहने की प्रबल संभावना जताई है। ऐसे में सुबह और रात के समय कुछ इलाकों में दृश्यता प्रभावित हो सकती है।
उत्तराखंड में कल का मौसम
नई मौसम रिपोर्ट के मुताबिक मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने प्रदेश में बारिश या बर्फबारी की कोई चेतावनी जारी नहीं की है। IMD के सात दिवसीय पूर्वानुमान के अनुसार, 30 नवंबर तक राज्य कई जगहों पर कोहरे का प्रकोप देखने को मिल सकता है। Kal Ka Mousam
किसानों को सलाह
मौसम विभाग के अनुसार, भारी बारिश की आशंका को देखते हुए मौसम विभाग ने किसानों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है। पकी हुई फसलों की कटाई कर उन्हें सुरक्षित व सूखी जगह पर रखने को कहा गया है। तेज हवाओं के चलते बागवानी फसलों और सब्जियों के पौधों को सहारा देने की सलाह दी गई है।