टॉप 10 व 2000 रु का इनामी बदमाश दीपक मेनारिया गिरफ्तार
दीपक मेनारिया आदतन अपराधी है। उस पर जिला पुलिस अधीक्षक कैलाश चंद्र बिश्नोई ने 2000 रूपये का इनाम घोषित कर रखा है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर दीपक को गिरफ्तार किया है।
उदयपुर। शहर के हिरणमगरी थाना पुलिस ने जिले का टॉप 10 व 2000 रु का इनामी अभियुक्त दीपक मेनारिया पुत्र प्रेमशंकर मेनारिया उम्र 22 साल निवासी चीरवा सुखेर को गिरफ्तार किया गया है।
दीपक मेनारिया आदतन अपराधी है। उस पर जिला पुलिस अधीक्षक कैलाश चंद्र बिश्नोई ने 2000 रूपये का इनाम घोषित कर रखा है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर दीपक को गिरफ्तार किया है।
आपराधिक रिकॉर्ड
26 जुलाई 2019 को प्रवीण कुमार माली ने हिरणमगरी थाना में रिपोर्ट दी की कृष्णा मेनारिया और उसके दो साथियो ने उसका अपहरण कर लिया और रिवाल्वर लगाकर धमकायाव् पैसो की मांग की। इस मामले में दिलीप जोशी व किशन मेनारिया को गिरफ्तार किया जा चूका था जबकि दीपक फरार चल रहा था।
8 अक्टूबर को पानेरियों की मादड़ी निवासी तुलसीराम मेनारिया की चाय की दुकान पर चाय के पुराने बकाया पैसे मांगने पर दीपक मेनारिया ने अपने साथी किशन मेनारिया के साथ तुलसीराम पर फायरिंग की थी।
राजसमंद के देलवाड़ा में शंकरलाल भील और उसके बेटे को जातिगत गाली देते हुए जान से मारने की नियत से गोली चलाई थी।
चित्तौड़गढ़ के मंगलवाड़ में गत 2 अगस्त 2019 को शशिकांत चौबीसा की मंगलवाड़ टोल नाके पर वैन रोककर उस पर लाठी डंडो और रिवाल्वर से हमला किया।
