पढ़ाई में टॉपर ASI रिश्वत लेते गिरफ्तार, CBI ने 40 हजार रुपए लेते रंगे हाथ पकड़ा
Udaipur Times, Chandigarh News : चंडीगढ़ से बड़ी खबर सामने आ रही है। चंडीगढ़ के पुलिस स्टेशन-39 में तैनात प्रोबेशन पर चल रहे ASI हितेश को रिश्वत लेने के मामले में गिरफ्तार कर लिया गया है।
जानकारी के अनुसार ASI हितेश लगभग ढाई साल पहले भर्ती हुए थे, अपने बैच के टॉपर रहे थे।
CBI द्वारा ASI हितेश को 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ लिया। पकड़े गए ASI हितेश के मामले में अब यह भी जांच की जा रही है कि उन्होंने जॉइनिंग के बाद पुलिस स्टेशन-39 में कितने केसों को हैंडल किया था। Chandigarh News
चंडीगढ़ के DGP डॉ. सागर प्रीत हुड्डा भी सख्त चेतावनी दे चुके हैं कि अगर कोई पुलिसकर्मी रिश्वत लेते पकड़ा जाता है, तो उसे बर्खास्त कर दिया जाएगा। साथ ही संबंधित सुपरविजन अधिकारी की भी जवाबदेही तय की जाएगी।
CBI को शिकायत
जानकारी के अनुसार 4 जून को अमरजीत सिंह ने CBI से संपर्क किया और शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने कहा कि वह किसी भी तरह की रिश्वत नहीं देना चाहते और मामले में कानूनी कार्रवाई चाहते हैं। CBI ने शिकायत मिलने के बाद उसकी जांच की और शिकायतकर्ता व ASI के बीच हुई बातचीत रिकॉर्ड की। Chandigarh News
जांच में पता चला कि ASI हितेश कुमार ने गाड़ी छोड़ने और दुर्घटना मामले में कार्रवाई न करने के बदले 50 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी। इसके बाद CBI ने जाल बिछाया और ASI को 40 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए सेक्टर-39 थाना परिसर के अंदर ही रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।
