हरियाणा के 10 जिलों में आज फिर तूफ़ानी हमला ! IMD ने जारी किया आंधी-बारिश का अलर्ट

 | 
हरियाणा के 10 जिलों में आज फिर तूफ़ानी हमला ! IMD ने जारी किया आंधी-बारिश का अलर्ट 

Udaipur Times, Haryana Weather : हरियाणा में मौसम का मिजाज फिर से बदल आया है। हरियाणा में गर्मी के बीच मौसम विभाग ने करवट बदलने की चेतावनी जारी की है। आज हरियाणा के कई जिलों में मौसम खराब रहने वाला है। आज मौसम विभाग ने फतेहाबाद, हिसार, जींद, कैथल, सोनीपत, पानीपत, रोहतक, झज्जर, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ऑरेंज अलर्ट जारी कर दियाअ  है।

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, आज यहां तेज आंधी चलने और गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की आशंका है। इसके अलावा सिरसा, भिवानी, चरखीदादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, नूंह, पलवल, करनाल, कुरुक्षेत्र, अंबाला, यमुनानगर और पंचकूला के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। Haryana Weather

इन इलाकों में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से धूलभरी हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। 

आज 4 जून 2026 का अलर्ट 

ऑरेंज अलर्ट

फतेहाबाद, हिसार, जींद, कैथल, सोनीपत, पानीपत, रोहतक, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद

येलो अलर्ट

सिरसा, भिवानी, चरखीदादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, नूंह, पलवल, करनाल, कुरुक्षेत्र, अंबाला, यमुनानगर, पंचकूला।

हिसार स्थित चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ के अनुसार, 2 पश्चिमी विक्षोभों के आंशिक प्रभाव से 6 जून तक मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील बना रहेगा। इस दौरान बीच-बीच में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं और हवा की दिशा में भी बदलाव देखने को मिलेगा। पहला पश्चिमी विक्षोभ 3 जून और दूसरा 4 जून को पहाड़ी क्षेत्रों की ओर बढ़ेगा। Haryana Weather

डॉ. खीचड़ ने बताया कि पंजाब के ऊपर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बनने की संभावना है। इसके आंशिक प्रभाव से 6 जून तक हरियाणा के अधिकांश क्षेत्रों में बीच-बीच में मध्यम से तेज गति की हवा चल सकती हैं। साथ ही कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश होने वाली है। इस दौरान प्रदेश के कुछ इलाकों में मध्यम से तेज बारिश भी हो सकती है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News