शहर में मूसलाधार वर्षा, सोमपिकअप में 50 मिमी बरसा पानी
वर्षा के जारी दौर में बुधवार सुबह साढ़े 8 बजे बीते 24 घंटों के दौरान सर्वाधिक 50 मिमी वर्षा सोमपिकअप जलाशय पर पर दर्ज हुई। उदयपुर व स्वरुपसागर 32-32 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई।
| Aug 30, 2017, 19:48 IST
वर्षा के जारी दौर में बुधवार सुबह साढ़े 8 बजे बीते 24 घंटों के दौरान सर्वाधिक 50 मिमी वर्षा सोमपिकअप जलाशय पर पर दर्ज हुई।
जल संसाधन विभाग के बाढ़ नियंत्रण कक्ष की सूचनानुसार आलोच्य अवधि के दौरान उदयपुर व स्वरुपसागर 32-32 मिमी, सेई डेम 2, सलुम्बर, केजड़ व ओगणा 25-25, उदयसागर व मदार 23-23, वल्लभनगर 28, बागोलिया 30, डाया 13, जयसमंद 38, गोगुन्दा 10, देवास 24, सोमकागदर, झाड़ोल व ऋषभदेव 20-20, कोटड़ा 14, नाई 33, खेरवाड़ा 48, बावलवाड़ा 19 तथा सेमारी जलाशय पर 30 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई।
