प्रथम लेकसिटी इन्टरनेशनल ओपन ग्रेंडमास्टर शतरंज प्रतियोगिता के दूसरे दिन हुए कडे मुकाबले

चेस इन लेकसिटी की मेजबानी में बुद्धिबल सेवा संस्थान, ऑल राजपुताना शतरंज संघ, अखिल भारतीय शतरंज महासंघ, विश्व शतरंज महासंघ के तत्वावधान में प्रथम लेकसिटी इन्टरनेशनल ओपन ग्रेंडमास्टर शतरंज प्रतियोगिता ऑर्बिट रेसोर्ट, न्यु भोपालपुरा, उदयपुर में चल रही है।

 | 

प्रथम लेकसिटी इन्टरनेशनल ओपन ग्रेंडमास्टर शतरंज प्रतियोगिता के दूसरे दिन हुए कडे मुकाबले

चेस इन लेकसिटी की मेजबानी में बुद्धिबल सेवा संस्थान, ऑल राजपुताना शतरंज संघ, अखिल भारतीय शतरंज महासंघ, विश्व शतरंज महासंघ के तत्वावधान में प्रथम लेकसिटी इन्टरनेशनल ओपन ग्रेंडमास्टर शतरंज प्रतियोगिता ऑर्बिट रेसोर्ट, न्यु भोपालपुरा, उदयपुर में चल रही है।

आयोजन सचिव विकास साहु ने बताया कि तीसरे चक्र के उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथी प्रमोद सामर, समाज सेवी तुषार मेहता, देवेन्द्र साहु, सरंक्षक चेस इन लेकसिटी, उदयपुर फिल्म सिटी के संयोजक मुकेश माधवानी, संजय गुप्ता, रिजनल एरिया सेल्स मैनेजर हाईटेक आरो कम्पनी, लक्ष्मी पब्लिसिटी पब्लिसिटी के निर्देशक विकास जोशी थे।

आयोजन सचिव विकास साहु ने बताया कि राजस्थान के इतिहास मे पहली बार हो रही इस प्रतियोगिता में दुसरे दिन हुए तीसरे चक्र के पष्चात् भीलवाड़ा के गौरव कुमार ने वरियता प्राप्त खिलाड़ी आई.सी.एफ. के आर.आर. लक्षमण को हराकर उलटफेर किया।

प्रतियोगिता के मुख्य निर्णायक स्वप्निल बनसोड़ के अनुसार दुसरे दिन हुए तीन चक्र के परिणाम इस प्रकार रहे – रशिया ने रोज़म इवान ने भारत के राजेश नायक को, भारत के रेलवे के दिपान चक्रवर्ती ने भारत की स्वाती को, भारत के सप्तऋषी राॅय ने भारत की किरन मनीषा को, चिली के वास्क्वेज़ रोड्रिगो ने भारत के जय कुण्डालिया को, भारत के गौरव कुमार ने आर.आर. लक्ष्मण को, भारत के सयातन दास ने भारत के अनादकत कर्तव्य को, रशिया के लोगुस्कोय मेक्सिम ने भारत के सिन्हा सुधिर को, भारत के मित्राभा गुहा ने भारत की सोनाक्षी राठौड़ को, इजिप्ट के हिशाम ने भारत के सनजित मनोहर को, रशिया के वलास्वो निकलोई ने सृष्टी पाण्डे को, स्लोवाकिया के मानिक मिकुलास ने भारत के सौरथ बिस्वास को, भारत के पोनुस्वामी ने वैभव को, भारत के उत्तकल साहो ने रूप सौरव को, भारत के भरत कुमार ने व्रषांक चैहान को, भारत के शैलेश द्रविड़ ने प्रत्याक्ष को हराकर 3 अंक, भारत के प्रनव शेट्टी ने स्वप्निल एस. से ड्राॅ, भारत के हेमाल कारसन्जी से ड्राॅ, भारत के आर्य भक्ता ने निलोत्पाल दास से ड्राॅ, भारत के आशुतोष कुमार ने हिमांशु शर्मा से ड्राॅ, प्रनित कोठारी ने इजिप्ट के सरवत वाला से ड्राॅ, रशिया के डेनिस ने भारत के संचित आनन्द को, भारत के सौरभ चौबे ने एस.जी.पी. के सिद्वार्थ जगदीश को, यु.एस.ए. के रसेट ने भारत के अभय को, भारत के पाटील पारीख ने बांग्लादेश के एम.डी. ज़ियाउद्दीन को, बांग्लादेश के मेहदी ने भारत के मिलिन्द गाव्डे को, इजिप्ट के सौभ ने भारत के गर्व गौर को, भारत के मयंक ने बांग्लादेश के ज़िया तहसीन को, भारत के विशाल ने गौतम कटारिया को हराकर 2.5 अंक के साथ बढ़त बनाए हुए है।

Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur

बांग्लादेश के स्वरनाॅव ने भारत के भुपनाथ को, श्रीलंका की अखिला ने भारत के विक्रमादित्या मुखिजा को, भारत के दिव्यांषु बाबेल ने भारत की प्रिंयका कुमारी को, भारत के अरूण राठी ने स्वयं पी. दास को, भारत के पुष्कर डेरे ने समर्थ मित्तल को, भारत के मकवाना देवम ने मो. अशरफ को, श्रीलंका की प्रियंकारा ने भारत के गोविंद कुमार चंदेल को हराकर 2 अंक साथ बढ़त बनाई हुई है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News