पर्यटन उप निदेशक व फिल्म कलाकार रोनित राॅय ने किया फिल्मसिटी का समर्थन

पर्यटन उप निदेशक सुमिता सरोच एवं फिल्म व टीवी कलाकार रोनित राय ने फिल्मसिटी का समर्थन कर फिल्मी सिटी संघर्ष समिति को संबल प्रदान किया है। समिति के प्रमुख मुकेश माधवानी ने बताया कि श्रीमती सरोच ने पर्यटन निदेशक को लिखे पत्र में शहर में फिल्मसिटी खोले जाने की सभी संभावनाओं के अनुकूल बताया।

 | 

श्रीमती सरोच ने उक्त पत्र माधवानी द्वारा मुख्यमंत्री के नाम दिये ज्ञापन पर लिखा है। उन्होेंने कहा है कि शहर में फिल्मसिटी खुल जाने से रोजगार में अकल्पनीय वृद्धि होगी और शहर को देश-विदेश में आर्थिक रूप में एक नयी पहिचान मिलेगी।

समिति प्रवक्ता दिनेश गोठवाल ने बताया कि फिल्म एवं टीवी कलाकार रोनित राय ने ट्विटर पर मुकेश को शहर में फिल्मसिटी खोले जाने की मांग का समर्थन करते हुए इसके लिये शुभकामनाएं दी है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News