कांच का नायाब कलेक्शन देख पर्यटन मंत्री हुए अभिभूत

यहां रविवार को उदयपुर आए केन्द्रीय पर्यटन-संस्कृति एवं नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री डॉ. महेश शर्मा सपत्नी एवं रिश्तेदारों के साथ सिटी पैलेस परिसर स्थित फतहप्रकाश कन्वेंशन सेंटर में क्रिस्टल गैलेरी का अवलोकन करने पहुंचे।

 | 

महाराणा मेवाड़ चेरिटेबल फाउण्डेशन के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी भूपेन्द्र सिंह आउवा ने बताया कि फतहप्रकाश पैलेस होटल पहुंचने पर श्रीमती पद्मजा कुमारी परमार ने उनका स्वागत किया। तत्पश्चात डॉ. शर्मा ने क्रिस्टल गैलेरी का अवलोकन किया। वे क्रिस्टल गैलेरी में कांच की अद्भुत सामग्री का भव्य संकलन पाकर अभिभूत हुए।

उन्होंने इस संकलन की सजावट एवं रखरखाव की भूरि-भूरि प्रशंसा की। डॉ. शर्मा ने आउवा से पैलेस के म्यूजियम एवं विरासत के अन्य धरोहरों के बारे में जानकारी ली।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News