गोवर्धन सागर में पर्यटक ले सकेंगे बोटिंग का मज़ा

लेकसिटी में अब पर्यटक और शहरवासी फतहसागर, पिछोला और जयसमंद में बोटिंग के साथ साथ शहर के दक्षिणी छोर पर स्थित गोवर्धन सागर में भी अब बोटिंग का मज़ा ले सकेंगे। उदयपुर नगर निगम ने बुधवार को गोवर्धन सागर में नाव का संचालन शुरू किया गया। जिससे पर्यटको को लेकसिटी में अब और ठहराव मुमकिन होगा वहीँ स्थानीय निवासी भी नए स्थल पर बोटिंग का मज़ा ले सकेंगे।

The post

 | 

गोवर्धन सागर आने वाले पर्यटक और स्थानीय बाशिंदे पन्नाधाय दीर्घा में मेवाड़ का इतिहास भी देख सकेंगे। गोवर्धन सागर में बने गोवर्धन डी पार्क में भी घूम सकेंगे। अभी तक गोवर्धन सागर में नाव संचालन की अनुमति नहीं थी।

Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur

गोवर्धन सागर में नौकायन कल बुधवार को उदयपुर नगर निगम महापौर चंद्र सिंह कोठारी की मौजूदगी में किया गया। बतौर अतिथि महापौर ने नौकायन का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उपमहापौर लोकेश द्विवेदी, पार्षद महेश त्रिवेदी, लवदेव बागड़ी, प्रवीण मारवाड़ी, रामेश्वर भट्ट मौजूद थे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News