भारतीय महारानियों की वैभव विलासिता, शानो-शौकत एवं पहनावे को देख मंत्रमुग्ध हुए पर्यटक
महाराणा मेवाड़ चेरिटेबल फाउण्डेशन एवं बेंगलुरू की प्रसिद्ध कला संस्थान ‘तस्वीर’ के संयुक्त तत्वावधान में यहां सिटी पैलेस के जनाना महल में मंगलवार से ‘महारानीज़ : वुमन ऑफ रॉयल इण्डिया’ शीर्षक चित्र प्रदर्शनी लगाई गई। यह प्रदर्शनी प्रात: 9.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक आगामी 8 अप्रेल तक देखी जा सकेगी।

महाराणा मेवाड़ चेरिटेबल फाउण्डेशन की संग्रहालय अध्यक्ष डॉ. नीरजा पोद्दार ने बताया कि प्रदर्शनी में कला संस्थान तस्वीर द्वारा संजोई गई विभिन्न तस्वीरों को प्रदर्शित किया जा रहा है, जिसमें मुख्य रूप से भारत के विभिन्न पूर्व राजघरानों के महारानियों के श्वेत श्याम (ब्लैक एंड वाइट) चित्र है, जिसमें उनके आभूषणों एवं वस्त्रों में की गई बारीक कारीगरियों को देख सकेंगे।
प्रदर्शनी में करीब 130 चित्र प्रदर्शित किए जा रहे है। तस्वीर संस्थान द्वारा एकत्रित किए गए इन दुर्लभ चित्रों पर एक पुस्तक भी प्रकाशित की गई है। प्रदर्शनी देखने के लिए प्रवेश सिटी पैलेस संग्रहालय के प्रवेश शुल्क के माध्यम से दिया जाएगा।