Toyota मचाएगी धूम ! जल्द लॉन्च करेगी नई Glanza से लेकर नेक्स्ट-जेनरेशन Fortuner, जाने क्या होगा खास ?
Udaipur Times, Automobile News, Toyota Kirloskar Motor : भारतीय बाजार में अपने पोर्टफोलियो को और मजबूत करने की तैयारी कर रही है। कंपनी ने हाल ही में 9वीं जनरेशन Hilux को पेश किया है। अब अगले 12 महीनों में टोयोटा भारतीय बाजार में कई नए और अपडेटेड मॉडल लॉन्च कर सकती है। इनमें प्रीमियम हैचबैक से लेकर लोकप्रिय MPV और दमदार SUV तक शामिल हैं।
इनमें Toyota Glanza Facelift, Innova Hycross Facelift और नई जनरेशन Fortuner प्रमुख मॉडल हो सकते हैं। आइए जानते हैं इन तीनों अपकमिंग टोयोटा कारों में क्या खास देखने को मिल सकता है।
Toyota Glanza Facelift है खास
मारुति सुजुकी के नई Baleno अपडेट के बाद टोयोटा भी अपनी रीबैज्ड प्रीमियम हैचबैक Glanza को नया अवतार दे सकती है। फेसलिफ्टेड ग्लांजा में एक्सटीरियर और इंटीरियर में कई छोटे-बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं।
इसके फ्रंट डिजाइन में नई रेडिएटर ग्रिल मिलने की उम्मीद है। इसमें हेडलैंप्स के बीच पूरी चौड़ाई में फैली कर्व्ड क्रोम स्ट्रिप दी जा सकती है। इसके अलावा टोयोटा लोगो की पोजिशन में भी बदलाव देखने को मिल सकता है।

नई ग्लांजा में नए डिजाइन के अलॉय व्हील्स, सनरूफ, एम्बिएंट लाइटिंग, नई सीट अपहोल्स्ट्री और अपडेटेड इंटीरियर ट्रिम जैसे फीचर्स मिल सकते हैं। हालांकि, यह एक फेसलिफ्ट मॉडल होगा, इसलिए इसके इंजन और गियरबॉक्स में बड़े बदलाव की संभावना कम है। कंपनी मौजूदा पावरट्रेन को ही आगे जारी रख सकती है।
Toyota Innova Hycross Facelift
टोयोटा अगले साल की शुरुआत तक Innova Hycross Facelift को भारतीय बाजार में उतार सकती है। कंपनी इसके टेस्ट म्यूल्स को भारतीय सड़कों पर टेस्ट कर रही है और सामने आई तस्वीरों से इसके संभावित डिजाइन अपडेट की जानकारी मिलती है।

नई इनोवा हाइक्रॉस के फ्रंट डिजाइन में कंपनी की नई 9वीं जनरेशन Hilux की झलक देखने को मिल सकती है। इसमें नई रेडिएटर ग्रिल सबसे बड़ा बदलाव हो सकती है। ग्रिल को पहले की तुलना में नीचे की तरफ रखा जा सकता है और इसमें नया मेश पैटर्न देखने को मिल सकता है। इसके अलावा नीचे की एयर-इनटेक ग्रिल को भी बड़ा किया जा सकता है। MPV में नए डिजाइन के अलॉय व्हील्स और केबिन के अंदर कुछ नए फीचर्स जोड़े जाने की उम्मीद है।
जाने इसमें क्या कुछ मिलेगा खास नया
नई Innova Hycross में अपडेटेड टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, पावर फ्रंट पैसेंजर सीट और बेहतर वायरलेस स्मार्टफोन चार्जिंग सिस्टम जैसे फीचर्स मिल सकते हैं। हालांकि, यह एक मिड-लाइफ फेसलिफ्ट होगा। ऐसे में इसके इंजन और मैकेनिकल सेटअप में बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है। मौजूदा पावरट्रेन विकल्पों को ही आगे जारी रखा जा सकता है।
Toyota Fortuner
टोयोटा की सबसे चर्चित SUV में से एक Fortuner को भी अगले साल बड़ा अपडेट मिल सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी 4th जनरेशन Fortuner को अगले साल के मध्य तक भारतीय बाजार में लॉन्च कर सकती है।थाईलैंड में टेस्टिंग के दौरान नई Fortuner को देखा जा चुका है। सामने आई तस्वीरों से संकेत मिलता है कि नई SUV के डिजाइन में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। इसका फ्रंट डिजाइन 9वीं जनरेशन Hilux से इंस्पायर्ड हो सकता है।

नई Fortuner का एक्सटीरियर मौजूदा मॉडल की तुलना में ज्यादा शार्प और मॉडर्न हो सकता है। वहीं, इसके केबिन को भी ज्यादा प्रीमियम और साफ-सुथरा डिजाइन मिलने की उम्मीद है।
फीचर्स में भी होगा बड़ा अपग्रेडेशन
नई Fortuner में कई एडवांस फीचर्स जोड़े जा सकते हैं। इसमें 12.3-इंच फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और 12.3-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलने की उम्मीद है।
इसके अलावा SUV में नेविगेशन, इलेक्ट्रिक पावर स्टीयरिंग, कई हाई-पावर USB Type-C पोर्ट्स, Cabin Detection Alert System, Lane Departure Alert और Dynamic Radar Cruise Control जैसे फीचर्स दिए जा सकते हैं।
जाने पावरट्रेन में क्या होगा नया बदलाव?
पावरट्रेन की बात करें तो नई Fortuner में मौजूदा मॉडल में मिलने वाले इंजन और ट्रांसमिशन विकल्पों को ही आगे जारी रखने की संभावना है। हालांकि, कंपनी नई जनरेशन के साथ पावरट्रेन और टेक्नोलॉजी में कुछ अपडेट कर सकती है। अगर टोयोटा इन तीनों मॉडल्स को अगले 12 महीनों में भारतीय बाजार में उतारती है, तो कंपनी का प्रीमियम हैचबैक से लेकर SUV और MPV सेगमेंट तक पोर्टफोलियो और मजबूत हो जाएगा।