दुर्गा नर्सरी रोड के व्यापारियों ने पार्किंग को लेकर आक्रोश जताया
उदयपुर 25 जुलाई 2019, दुर्गा नर्सरी रोड के व्यापारियों ने दुर्गा नर्सरी व्यापार मंडल की ओर से उदयपुर जिला कलेक्टर महोदया को दुर्गा नर्सरी रोड की आदर्श पथ घोषित करने के बाद उतपन्न हुई पार्किंग समस्या को लेकर ज्ञापन दिया गया।

उदयपुर 25 जुलाई 2019, दुर्गा नर्सरी रोड के व्यापारियों ने दुर्गा नर्सरी व्यापार मंडल की ओर से उदयपुर जिला कलेक्टर महोदया को दुर्गा नर्सरी रोड की आदर्श पथ घोषित करने के बाद उतपन्न हुई पार्किंग समस्या को लेकर ज्ञापन दिया गया।
दुर्गा नर्सरी व्यापार मंडल ने कलेक्टर को दिए गए ज्ञापन ने बताया की उदयपुर शहर में दुर्गा नर्सरी रोड के आदर्श पथ घोषित होने के बाद वाहन पार्किंग को लेकर काफी समस्या उत्पन्न हो गई, जिससे दुर्गा नर्सरी रोड पर व्यापार करने वाले व्यापारी वर्ग में भारी आक्रोश देखा गया क्योंकि उनके यहां आने वाले ग्राहकों का वाहन रुकने तक नहीं दिया जा रहा है जिससे किराए की दुकान लेकर व्यापार कर रहे व्यापारियों का किराया भी नहीं निकल पा रहा है।
अब पढ़ें उदयपुर टाइम्स अपने मोबाइल पर – यहाँ क्लिक करें
क्षेत्र के व्यवसायियों का कहना है की व्यापार पूर्णता ठप हो गया है, व्यापारियों ने बताया कि कभी भी इस रोड पर व्यापार को लेकर इतना भारी आर्थिक नुकसान कभी नहीं हुआ जो विगत 1 महीने में हुआ। व्यापारियों ने कलेक्टर को बताया कि आदर्श पथ घोषित करने से पूर्व रोड को चोडी की जानी चाहिए थी एवं जिन कॉम्प्लेक्सों में पार्किंग की जगह दूसरे व्यापार किए जा रहे हैं और वहां पर आने वाले सभी ग्राहकों के वाहन रोड पर एवं ऑफिस में आने वाले कर्मचारियों के वाहन दुर्गा नर्सरी रोड स्थित शिवपार्क कॉलोनी में पार्क कर दिए जाते हैं, जिससे कॉलोनी वासियों को भी भारी समस्याओ का सामना करना पड़ रहा है।
उक्त समस्याओं के जल्द से जल्द निदान के लिए आज सभी व्यापारी एकत्रित होकर कलेक्टर महोदया को ज्ञापन पेश किया। ज्ञापन लेने के बाद कलेक्टर महोदया ने सभी व्यापारियों को आश्वस्त किया की बहुत जल्द ही रोड के दोनों तरफ पीली पट्टी बनवाई जाएगी जिसके अंदर अपना वाहन पार्क कर सकते हैं। अवैध संचालित काम्प्लेक्स जिनमें पार्किंग की जगह नहीं है उनके खिलाफ भी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर दुर्गा नर्सरी रोड व्यापार मंडल के सभी व्यापारी एकत्रित होकर ज्ञापन देने गए।
