उदयपुर ओल्ड सिटी में ट्रैफिक जाम पर व्यापारियों का विरोध

जगदीश चौक पर 2 घंटे दुकानें बंद, प्रशासन ने वन वे लागू करने का लिया फैसला

 | 
Udaipur Old City

उदयपुर, 23 दिसंबर 2025 - शहर में आज ट्रैफिक जाम की समस्याओं के चलते ओल्ड सिटी के व्यापार संगठन विरोध पर उतर आए। व्यापारियों ने 2 घंटे सांकेतिक दुकानों को बंद किया और जगदीश मंदिर चौक पर धरने पर बैठ गए।

मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़, एडिशनल एसपी सिटी उमेश ओझा सहित पुलिस जाब्ता मौके पर पहुंचे। व्यापारियों ने कहा कि शहर के रंग निवास से जगदीश चौक तक वन वे करने की पिछले कई वर्षों से मांग की जा रही है।

OLD CITY UDAIPUR

इसके बाद भी प्रशासन की तरफ से वन वे नहीं किया जा रहा है। वन वे नहीं होने के कारण लक्ष्मी मंदिर मार्ग पर भारी जाम की समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

यही नहीं अभी टूरिस्ट सीजन चल रहा है, ऐसे में हर समय जाम की स्थिति बनी रहती है।

इससे टूरिस्ट को भी असुविधा रहती है साथ में व्यापारियों के व्यापार पर भी प्रभाव पड़ रहा है। मौके पर पहुंचे एडिशनल एसपी उमेश ओझा और व्यापारियों के बीच बातचीत हुई। बाद में वहीं रास्ते को वन वे करने का निर्णय ले लिया गया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News