सिटी पैलेस में हुआ परंपरागत होली-दीपन
महाराणा मेवाड़ चैरिटेबल फाउण्डेशन, उदयपुर द्वारा आयोजित चार दिवसीय विश्व जीवंत विरासत महोत्सव 2014 के अंतिम दिन रविवार को पैलेस के माणक चौक में होली दीपन किया गया।
समारोह में ब्रज के कलाकारों ने ब्रज की होली पेश की। इससे पूर्व प्रात: 6 बजे खुश महल में कलाकारों ने स्वर लहरियां बिखेरी।
महाराणा मेवाड़ चैरिटेबल फाउण्डेशन, उदयपुर द्वारा आयोजित चार दिवसीय विश्व जीवंत विरासत महोत्सव 2014 के अंतिम दिन रविवार को पैलेस के माणक चौक में होली दीपन किया गया। समारोह में ब्रज के कलाकारों ने ब्रज की होली पेश की। इससे पूर्व प्रात: 6 बजे खुश महल में कलाकारों ने स्वर लहरियां बिखेरी।
मेवाड़ की परंपरागत सांस्कृतिक धरोहर का निर्वाह करते हुए वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा कर फाउण्डेशन के अध्यक्ष एवं प्रबंध न्यासी श्रीजी अरविन्द सिंह मेवाड़ एवं फाउण्डेशन के ट्रस्टी लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने पारंपरिक होली दीपन की रस्म अदा की। इससे पूर्व श्रीजी अरविन्द सिंह मेवाड़ नौबत री आसवारी के साथ शंभू निवास पैलेस से माणक चौक पधारे।
इस भव्य असवारी में शामिल रंण कंकण घोड़े, नगाड़ा आदि का लवाजमा आगन्तुक स्वदेशी व विदेशी अतिथियों के लिए आकर्षण था। मेवाड़ की इस परंपरागत होली दीपन समारोह को देख बड़ी संख्या में उपस्थित विदेशी पर्यटक रोमांचित हो उठे।
सवारी में निशान के पीछे मेवाड़ पैलेस ऑर्गेनाइजेशन के सुरक्षा विभाग के जवानों की टुकड़ी परेड करते चल रही थी। आकर्षक लवाजमे में पैलेस ऑर्गेनाइजेशन का पाईप बैंड मधुर संगीत बिखेरते हुए चल रहा था। लवाजमे में शामिल रंग कंकण में पैलेस ऑर्गेनाइजेशन के स्टॉफ सदस्यगण चंग, मंजिरा, बांके, वाद्ययंत्र बजाते हुए चल रहे थे।
कई मीटर लंबी इस भव्य सवारी में पैलेस के अश्व आकर्षक वस्त्र आदि व आभूषण, मसेहस, घूमची हालरिया व हालरा पहने चल रहे थे। इस नौबत री असवारी में शहर के आमंत्रित राव उमराव, जागीरदार, ठिकानेदार परंपरागत वेशभूषा पहने शामिल थे। पूरी नौबती री आसवारी के मुख्य आकर्षण अरविंद सिंह मेवाड़ परंपरागत वस्त्र पहने हुए 1905-रॉयल लैंडयू इन सिक्स हैण्ड गाड़ी पर सवार थे।
नौबत री असवारी के माणक चौक पर पहुंचने पर सभी आगंतुक अतिथियों ने खड़े होकर अरविंद सिंह का अभिवादन किया। उन्हें पैलेस की निजी सेना द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। श्रीजी अरविन्द सिंह मेवाड़ ने होलिका स्थल पर पहुंचकर धर्मसभा के पुरोहित कर्मान्त्री एवं अन्य सदस्यों के सान्निध्य में विधि विधान से होलिका पूजन की रस्में पूर्ण कीं। वैदिक मंत्रोच्चार एवं पूजन पश्चात होली की परिक्रमा कर होली दहन की रस्में अदा कीं। होली के दीपित होते ही काफी देर तक भव्य आतिशबाजी का दौर चला। श्रीजी अरविन्द सिंह मेवाड़ ने उदयपुर शहर के समस्त मंदिरों से आमंत्रित साधु संतों का माल्यार्पण कर उन्हें उपहार आदि भेंट किए और आशीर्वाद प्राप्त किया। बाद में श्रीजी अरविन्द सिंह मेवाड़ ने आमंत्रित पूर्व राव उमराव, सरदारों, ठिकानेदारों, जागीरदारों से नजराना स्वीकार किया।
इस अवसर पर शहर के प्रशासनिक अधिकारी, बड़ी संख्या में विदेशी पर्यटक भी उपस्थित थे।
समारोह में भरतपुर के लोक कलाकार अशोक शर्मा ने 12 सह कलाकारों के साथ ब्रज की होली पेश की। जिसमें ब्रज धाम वंदना, मयूर, चंग होली, लठ्ठमार होली तथा फूल की होली पेश की। कार्यक्रम का संचालन हिमानी दीक्षित ने किया।
To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on GoogleNews | Telegram | Signal