जाने महशिवरात्रि पर उदयपुर से कैलाशपुरी आने जाने के लिए यातायात व्यवस्था

भुवाणा बाई पास से मुनवास झालो का गुडा तक उदयपुर की तरफ से जाने वाली रोड आज रात्रि से दिनांक 4 मार्च 2019 को सुबह आठ बजे तक तक पैदल दर्शनार्थियों हेतु रहेगी। 4 मार्च 2019 की सुबह आठ बजे बाद उदयपुर से नाथद्वारा आने जाने वाले रोड पर समस्त प्रकार के वाहन दोनों तरफ से आ जा सकेंगे।

 | 

जाने महशिवरात्रि पर उदयपुर से कैलाशपुरी आने जाने के लिए यातायात व्यवस्था

उदयपुर में महाशिवरात्रि के पर्व के दौरान उदयपुर से कैलाशपुरी जाने वाले मार्ग पर हर साल की तरह यातायात व्यवस्था इस प्रकार रहेगी

रुट डायवर्जन

भुवाणा बाई पास से मुनवास झालो का गुडा तक उदयपुर की तरफ से जाने वाली रोड आज रात्रि से दिनांक 4 मार्च 2019 को सुबह आठ बजे तक तक पैदल दर्शनार्थियों हेतु रहेगी। 4 मार्च 2019 की सुबह आठ बजे बाद उदयपुर से नाथद्वारा आने जाने वाले रोड पर समस्त प्रकार के वाहन दोनों तरफ से आ जा सकेंगे।

नो व्हीकल जोन : श्रीराम भोजनालय से बाघेला तालाब कैलाशपुरी गांव हो कर गणपति होटल तक नो व्हीकल जोन रहेगा।

पार्किंग व्यवस्था

उदयपुर की तरफ से दर्शनार्थियों के लाने और ले जाने तथा निजी वाहन, तीन पहिया वाहन एवं चार पहिया वाहन की पार्किंग मुनवास गांव से पहले सिरोया सीमेंट उद्योग के पास पड़ी खाली ज़मीन व रोड के किनारे रहेगी वहीँ दो पहिया वाहनों की पार्किंग बाघेला तालाब पाल से पहले श्रीराम भोजनालय के सामने पड़ी खाली जगह एवं रोड किनारे रहेगी।

Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur

इसी प्रकार नाथद्वारा की तरफ से आने वाले दो पहिया, तीन पहिया और चार पहिया वाहनों की पार्किंग दलपत सिंह की आनंद सागर होटल से पहले रोड को छोड़कर जहाँ स्थान उपलब्ध है वहीँ रहेगी।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News