चोक स्टिक पर ट्रेफिक लाइट एवं सूक्ष्म हेलमेट की कलाकृति
29वां राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत लोगों को अपनी सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए उदयपुर के जाने माने सूक्ष्म डायरी शिल्प कलाकार चंद्र प्रकाश चितौडा ने एक इंच चाॅक पर ट्रेफिक लाईट एवं अंगूठे के नाखून से छोटी साइज में हेलमेट की कृति को उकेरा है जो बहुत ही सजीव सी जान पड़ती है । इन कलाकृतियों को बनाने में चितौडा ने कांच के तीन रंगों लाल पीले हरे मोतियों से सजाया है । हेलमेट पर तीन रंगों की चमकीली पटिटयां सजाई है जो दूर से चमकती दिखाई देती हैं।

इन कलाकृतियों के माध्यम से व साथ ही सलोगन को लिपि बध लिखा है इस प्रकार से जब हम सड़क पर सतर्क रहेंगे तभी जीवन में सुरक्षित रहेंगे। सड़क सुरक्षा एक है नारा सुरक्षा भरा हो परिवार हमारा,सड़क सुरक्षा नियमों का करो सम्मान न तो दुर्घटना घटेगी न होंगे परेशान, सड़क पर सुरक्षा से न करें बगावत दुर्घटना को कभी मत दो दावत।
यह स्लोगन परिवहन विभाग, उदयपुर की ओर से प्रेषित किया गया है । इसके माध्यम से सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत लोगों को अपनी सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए बधाई दी संदेश दिया है की चितौडा ने सूक्ष्म कलाकृति के माध्यम से आमजनता को जागरूक करना चाहते हैं सभी लोगों को यातायात के नियमों को पालन करना चाहिए ताकि जिंदगी में कोई दुर्घटना का शिकार न होना पड़े । इन कलाकृतियों को विश्व विद्यालय मार्ग चितौडा हस्त शिल्प कला केन्द्र पर आमजन के लिए प्रदर्शित किया गया है ।