ट्रेफिक पुलिस ने दिया सड़क सुरक्षा का संदेश

उदयपुर, 23 सितंबर 2019 परिवहन विभाग, यातायात पुलिस, एनसीसी की 5 राज गर्ल्स बटालियन व आधार फाउण्डेशन के तत्वावधान ने शहरवासियों को सड़क सुरक्षा का संदेश व यातायात नियमों की जानकारी प्रदान करने के लिए सोमवार को अनूठे प्रयास के तहत कम्यूनिटी ट्रेफिक पुलिस अभियान का शुभारंभ किया गया।

 | 

अभियान का शुभारंभ शहर के कोर्ट चौराहे पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गोपाल स्वरूप मेवाड़ा, जिला परिवहन अधिकारी डॉ. कल्पना शर्मा, यातायात पुलिस अधीक्षक नेत्रपाल सिंह, एनसीसी कर्नल प्रवीण देव ने किया और इस अभियान की सफलता की कामना की।

अब पढ़ें उदयपुर टाइम्स अपने मोबाइल पर – यहाँ क्लिक करें

आधार फाउण्डेशन के नारायण चौधरी ने बताया कि इस अभियान के तहत एनसीसी कैडेट्स प्रमुख चौराहों पर स्लोगन लिखे छाते लेकर जेब्रा क्रॉसिंग से पहले खड़े होकर आमजन को यातायात नियमों का पालन करने के साथ की सड़क सुरक्षा के लिए जागरूक करती दिखेंगी। यह अभियान 7 दिवस तक चलेगा जहां शहर के प्रमुख चौराहों पर एनसीसी कैडेट्स, स्कूली बच्चे व विभिन्न क्लब आमजन को सड़क सुरक्षा के लिए जागरूक करेंगे। चौधरी ने बताया कि मंगलवार को चेतक चौराहे पर यह कार्यक्रम आयोजित होगा।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News