उदयपुर की यातायात पुलिस अब काटेगी ई-चालान
महानगरों और बड़े शहरों की तर्ज़ पर स्मार्ट सिटी उदयपुर की पुलिस भी यातायात चालान स्मार्ट तरीके से यानि अब उदयपुर पुलिस भी आज से ई-चालान काटेगी। इस नई व्यवस्था के अंतर्गत यातायात अधिकारियो और यातायात पुलिसकर्मियों के हाथों में मशीन होगी जिसमे वाहन का नंबर डालते ही जो कमियां होगी, सामने आ जाएगी। हाथो हाथ जुर्माना वसूल कर रसीद थमा दी जाएगी। इससे यातायात पुलिस के काम में पारदर्शिता आएगी।

जिला पुलिस अधीक्षक कैलाश चंद्र बिश्नोई ने बताया की इसके लिए जिले में 40 ई-चालान मशीन मंगवाई गई है। पहले चरण में यातयात पुलिस उदयपुर को 10 ई-चालान मशीन सौपी गई है और शेष थानों में आवंटित की गई है। अब इनसे चालान बनाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। यही डेटाबेस मशीन इंटरनेट से जुडी हुई है।
Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur
पुलिस अधीक्षक ने लोगो से अपील की है की वह वाहन चलाते समय, सभी कागज़ात अपने साथ में रखे, बिना लाइसेंस गाडी नहीं चलाये साथ ही नाबालिग बच्चो को वाहन नहीं सौंपे। बालिग बच्चो को भी ड्राइविंग लाइसेंस होने पर ही वाहन सौंपे। चार पहिया वाहन के चालक सीट बेल्ट का नियमित उपयोग करे। ड्राइविंग करते समय मोबाईल का यूज़ न करे एवं यातायात नियमो का पूर्णतः पालन करे जिनसे बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाइ जा सके।