आवागमन में अवरोधक बने ब्रेकडाउन वाहनों को हटाया जाएगा
उदयपुर शहर में सड़कों व सार्वजनिक स्थलों पर पड़े हुए तथा आवागमन और पार्किंग को प्रभावित करने वाले वाहनों को हटाया जाएगा। इसके लिए जिला प्रशासन ने सख्त आदेश जारी किया है।
उदयपुर शहर में सड़कों व सार्वजनिक स्थलों पर पड़े हुए तथा आवागमन और पार्किंग को प्रभावित करने वाले वाहनों को हटाया जाएगा। इसके लिए जिला प्रशासन ने सख्त आदेश जारी किया है।जिला प्रशासन ने शहर में विभिन्न स्थानों पर आने-जाने और पार्किंग में बाधा उत्पन्न करने वाले तमाम प्रकार के वाहनों को हटाने की कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं।
अपर जिला मजिस्ट्रेट ओ.पी. बुनकर द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि वाहन स्वामियों द्वारा अपने वाहनों को सार्वजनिक स्थानों/सड़कोंं/मार्गाधिकार आदि में स्थाई/अस्थाई रूप से खड़े कर दिए जाते हैं जिससे कि वहां से आने-जाने और पार्किंग में बाधा उत्पन्न होने के साथ ही इन वाहनों के माध्यम से अथवा इनकी आड़ में आपराधिक गतिविधियाेंं की आशंका बनी रहती है। इससे जनाक्रोश उत्पन्न होता है तथा लोक शांति प्रभावित होने का अंदेशा भी रहता है।
सभी थानाधिकारियों से कहा गया है कि अपने क्षेत्र में बीट कांस्टेबल के माध्यम से ऎसे स्थायी रूप से खड़े/ब्रेकडाउन वाहनों पर नोटिस चस्पा करें और इन सात दिन का नोटिस इनके स्वामियों को दें। इसके बाद भी नहीं हटाए जाने पर इन वाहनों को लावारिस मानकर हटाएं और धारा 102 सीआरपीसी में जब्त कर अग्रिम कार्यवाही करें तथा प्रत्येक वाहन मालिक के खिलाफ धारा 188 में कार्यवाही करें।
जरूरत पड़ने पर नगर निगम/नगर विकास प्रन्यास द्वारा इन वाहनों को हटाने के लिए थानाधिकारियों को संसाधन उपलब्ध करवाए जाएंगे।
