देसूरी की नाल में दर्दनाक हादसा आठ की मौत
संभाग के राजसमंद जिले के देसुरी की नाल में एसिड से भरे टैंकर ने वैन और बाइक को टक्कर मारते हुए वैन और बाइक पर पलट गया। इस दर्दनाक हादसे में भीलवाड़ा जिले के एक परिवार के पांच लोगों सहित आठ लोगों की मौत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि मारूती वैन टैंकर के नीचे पूरी तरह दब गयी और उसके परखच्चे उड़ गए। मारूती वैन में बैठे एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौके पर ही मौत हो गयी।

हादसे के बाद क्षेत्रवासी और राहगीर बचाव के लिए पीड़ितों की तरफ भागे लेकिन एसिड रिसाव शुरू होने से स्थिति और विकट हो गयी। मौके पर राजसमंद के चारभुजा, केलवा सहित अन्य थानों की पुलिस पहुंची और बचाव कार्य कर मृतकों और घायलों को अस्पताल पहुंचाया और परिजनों को सूचना दी।
Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur
पुलिस ने बताया कि भीलवाड़ा के शाहपुरा निवासी एक परिवार शुक्रवार को घूमने के लिए सुबह ही मारूती वैन से घर से निकले थे। वे देसुरी की नाल से गुजर रहे थे कि एक एसिड से भरे टैंकर ने उनकी वैन को टक्कर मार दी और फिर वैन पर ही पलट गया, वैन के पास चल रही बाइक भी टैंकर की चपेट में आकर दब गयी। हादसे में वैन सवार परिवार के 5 सदस्यों सहित 8 लोगों की मौत होना बताया जा रहा है। इनमें चार लोगों की तो मौके पर ही मौत हो गयी थी, वहीं कुछ घायलों ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। हालांकि मृतकों की संख्या की पुलिस ने अभी पुष्टि नहीं की है।