15 नवम्बर को रामेश्वरम् जाने वाली ट्रैन स्थगित
उदयपुर, 08 नवबर 2019। वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना, 2019 के तहत 15 नवंबर को बीकानेर से रामेश्वरम् जाने वाली रेल को नगरीय निकायों के मतदान के मद्देनजर स्थगित कर दिया गया है।
देवस्थान आयुक्त कृष्ण कुणाल ने बताया कि 16 नवंबर को नगरीय निकायों के निर्वाचन हैं तथा ट्रैन के रुट पर 31 नगरीय निकाय ऐसे है जिनमें यह मतदान होना है। ऐसे में कोई भी यात्री मतदान से वंचित नहीं रहे इस दृष्टि से ट्रैन को स्थगित कर दिया गया है।
उन्होंने बताया कि इस ट्रैन में श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, बीकानेर, चुरू, जोधपुर, बाड़मेर, जालोर, सिरोही, पाली, जैसलमेर, अजमेर, नागौर, भीलवाड़ा, उदयपुर, चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़, बांसवाड़ा, राजसमन्द, डूँगरपुर के 965 यात्री यात्रा करने वाले थे।
ट्रैन चलाने की नई तिथि की सूचना यात्रियों को पृथक से उनके मोबाईल पर दी जायेगी।