प्रशिक्षु साथिनों को शैक्षणिक भ्रमण कराया

महिला अधिकारिता विभाग द्वारा संचालित उदयपुर, डूॅगरपुर एवं राजसमन्द जिले की नव चयनित साथिनों के 10 दिवसीय जॉब प्रशिक्षण के अन्तर्गत प्रशिक्षण प्राप्त कर रही समस्त साथिनों को शैक्षणिक भ्रमण कराया गया।

 | 

महिला अधिकारिता विभाग की कार्यक्रम अधिकारी रश्मि कौशिश ने बताया कि भ्रमण के दौरान उन्हें महिला पुलिस थाना, महिला सलाह एवं सुरक्षा केन्द्र, नारी निकेतन, महेश आश्रम, जिला कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित विभिन्न कार्यालय एवं जिला परिषद् कार्यालय का अवलोकन करवाया गया तथा इन स्थानों/कार्यालयों पर संचालित विभिन्न कार्यों की कार्यशैली से अवगत कराया गया। इस अवसर पर प्रचेता मनोरमा पारीख, अम्बा देवी, मंजू तिवारी मंजू चौबीसा, मधुबाला लो$ढा आदि मौजूद रहे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News