ट्रेनी IPS ने बैचमेट महिला अफसर के आरोपों के बाद खाया जहर ! हालत गंभीर
Udaipur Times, IPS Officer Uday Krishna Reddy : हैदराबाद से बड़ी खबर सामने आ रही है। एक ट्रेनी आईपीएस अधिकारी द्वारा आत्मा हत्या के प्रयास के बाद से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। ट्रेनी IPS उदयकृष्ण रेड्डी पर लगे यौन शोषण आरोपों में घिरने के बाद उन्होंने आत्महत्या का प्रयास किया है।
जानकारी के अनुसार उन्होंने शाम को दोस्त के घर जाकर खुद को ट्रोल होता देख जहर का सेवन कर लिया जिसके बाद उन्हें गंभीर हालत में हैदराबाद के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है, चिकित्सकों ने उन्हें ऑब्जर्वेशन में रखा है और उनकी हालत पर लगातार नजर रखी जा रही है।
हालांकि, अभी तक पुलिस या संबंधित अधिकारियों ने इस बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है कि यह आत्महत्या का प्रयास था। ये पूरा मामला शिवरामपल्ली में सरदार वल्लभभाई पटेल नेशनल पुलिस एकेडमी का बताया जा रहा है।
मिली जानकारी के मुताबिक अट्टापुर पुलिस ने ट्रेनी IPS अफसर उदय कृष्ण के खिलाफ एक महिला ट्रेनी ऑफिसर की शिकायत पर यौन उत्पीड़न, मारपीट और आपराधिक धमकी देने का मामला दर्ज किया था। Ips Officer Uday Krishna Reddy
अट्टापुर पुलिस स्टेशन में दर्ज उत्पीड़न के मामले में जानकारी के अनुसार आरोपों का सामना कर रहे ट्रेनी IPS अधिकारी उदय कृष्णा रेड्डी को लेकर जैसे ही खबरें आईं और सोशल मीडिया पर तब Ips Officer Uday Krishna Reddy ने जहर खा लिया। उन्हें तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
मिली जानकारी के मुताबिक घटना की सूचना मिलने के बाद NPA के अधिकारी भी जयंत ने अस्पताल पहुंच डॉक्टरों से मुलाकात कर ट्रेनी अधिकारी से जुड़ी जानकारी हासिल की, फिलहाल NPA की ओर से इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।
