बीजेपी प्रवक्ताओं का प्रशिक्षण शिविर आयोजित
भारतीय जनता पार्टी की ओर से आज रेतीस्टैंड स्थित किसान भवन में एक दिवसीय पार्टी प्रवक्ता प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में सम्भाग की विभिन्न विधानसभा क्षेत्रो से आये करीब 400 प्रवक्ताओं ने प्रशिक्षण लिया।

यूवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश मंत्री योगेश कुमावत ने बताया कि कार्यक्रम में 28 विधानसभा क्षेत्रों में से प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के 10 कार्यकर्ताओ को भाषण देने विभिन्न मुद्दों का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान भूमि अधिग्रहण बिल, भ्रष्टाचार, महंगाई, राज्य और केंद्र सरकार की विफलता, ओद्योगिक विकास, कालाधन सहित कई मुद्दों पर प्रवक्ताओं ने अलग- अलग जवाब दिए।
शिविर के प्रथम पड़ाव में सभी कार्यकर्ताओ को टॉपिक दिए गये और मंच पर आकर कार्यकर्ताओ ने अपने विचार व्यक्त किया, शिविर के दुसरे पड़ाव में प्रशिक्षण देने आए दिग्गज नेताओ ने प्रवक्ताओंकी कमियां निकली और उन्हें बताया गया की भाषण किस तरह दिया जाए।
सभी कार्यकर्ताओ का प्रशिक्षण लेने के लिए भाजपा पूर्व प्रदेशाध्यक्ष महेश शर्मा, किरण महेश्वरी, प्रमोद सामर, रजनी डांगी सहित कई नेता मौजूद थे।