हरियाणा में एक आईएएस और छह एचसीएस अधिकारियों का तबादला, नए आदेश जारी

 | 
हरियाणा में एक आईएएस और छह एचसीएस अधिकारियों का तबादला, नए आदेश जारी 

चंडीगढ़ 27 नवंबर : हरियाणा सरकार ने तत्काल प्रभाव से एक आईएएस और छह एचसीएस अधिकारियों के तबादला एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं।

आईएएस अधिकारी और राज्य परिवहन विभाग के महानिदेशक निखिल गजराज को हरियाणा मानवाधिकार आयोग के सचिव का कार्यभार दिया गया है।

एचसीएस अधिकारियों में नियुक्ति आदेशों की प्रतीक्षा कर रहीं निशु नी नम्रता सिंघल को अतिरिक्त परिवहन आयुक्त, हरियाणा तथा अतिरिक्त परिवहन आयुक्त (सड़क सुरक्षा) नियुक्त किया गया है।

होडल की उपमंडल अधिकारी (नागरिक) बेलीना को सहकारी चीनी मिल, पलवल के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।

हरियाणा रोडवेज, हिसार के महाप्रबंधक राहुल मित्तल को सहकारी चीनी मिल, पानीपत का प्रबंध निदेशक लगाया गया है।

संयुक्त परिवहन आयुक्त, हरियाणा सुरेश रवेश को सहकारी चीनी मिल, जींद का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है।

राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के उप सचिव संजय बिश्नोई को जिला परिवहन अधिकारी-सह-सचिव, क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण, फतेहाबाद नियुक्त किया गया है।

हरियाणा लोक प्रशासन संस्थान, गुरुग्राम के संयुक्त निदेशक रमित यादव को राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद, गुरुग्राम के निदेशक का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News