परिवहन विभाग ने शुरू किया डिफाल्टर्स के विरूद्ध अभियान

पिछले कई वर्षों से कर जमा नहीं कराने वाले वाहन स्वामियों के विरूद्ध परिवहन विभाग ने विषेष अभियान शुरू किया है।

 | 

परिवहन विभाग ने शुरू किया डिफाल्टर्स के विरूद्ध अभियान

पिछले कई वर्षों से कर जमा नहीं कराने वाले वाहन स्वामियों के विरूद्ध परिवहन विभाग ने विषेष अभियान शुरू किया है। इस अभियान के दौरान निम्नांकित कार्यवाही की जा रही हैः-

1.प्रादेशिक परिवहन कार्यालय ने स्पेशल विंग का गठन किया है। इस विंग के प्रभारी श्री प्रभु लाल बामनिया, अतिरिक्त प्रादेशिक परिवहन अधिकारी, उदयपुर को बनाया गया है।

2. कर बकाया वाले 221 वाहनों को अब तक जब्त करके निलामी की कार्यवाही की गई।

3. फाईनेंसर के यार्ड का सर्वे करते हुए 28 वाहन जब्त किये गए।

4. विगत 5 वर्षों में बेचे गए जे.सी.बी., लोडर्स इत्यादि वाहनों की वाहन डीलर्स से सूची प्राप्त कर सभी संबंधित जिलों को भेजा गया। इस क्रम में उदयपुर परिवहन क्षेत्र में 37 जे.सी.बी. एवं लोडर्स को जब्त कर 60 लाख कर एवं जुर्माना राषि वसूली गई है।

5. सात वीडियोकोच बसों को जब्त किया गया जिनमें से 2 बसों का 3 लाख रूपये से अधिक का कर बकाया था।

6. ’एक मुश्त कर’ जमा नहीं कराने वाले 2298 टैक्सियों की पहचान की जाकर ग्राम पंचायत तथा पटवार हल्का स्तर पर सर्वे का कार्य शुरू किया गया है। इस श्रेणी के 127 वाहनों से 1.50 करोड़ राजस्व वसूला जा चुका है।

7. राजस्थान राजस्व मण्डल, अजमेर की विभागीय वेबसाईट ष्ंचदंाींजंण्बवउष् के माध्यम से कर बकाया वाले वाहन स्वामियों की कृषि भूमि, भूखण्ड आदि की पहचान की जा रही है। इस क्रम में राजस्व विभाग के तहसीलदार एवं पटवारी स्तर पर विस्तृत रिपोर्ट हेतु लिखा गया है। इसके साथ ही यू.आई.टी, नगर निगम एवं नगर पालिकाओं को भी डिफाल्टर्स की सूचि भेज कर डिफाल्टर वाहन स्वामियों की सम्पति का विवरण मांगा जा रहा है।

8. सरकारी विभागों, निगमों एवं सरकारी संस्थाओं आदि में कॉन्ट्रेक्ट पर लगे टैक्सी वाहनों का कर बकाया होने पर किराया भूगतान नहीं करने के सम्बन्ध में पत्र सभी आहरण वितरण अधिकारी को भिजवाए गए है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News