ट्रोले से कुचल महिला की दर्दनाक मौत, ट्रोला ड्राईवर गिरफ्तार

प्रताप नगर थाना स्थित पेसिफिक कॉलेज के पास हुई सड़क दुर्घटना में एक ट्रोले ने मोटरसाइकिल सवार माँ-बेटे को अपनी चपेट में ले लिया जिससे रख्यावल निवासी 55-वर्षीय कंकू बाई की ट्रोले के नीचे क

 | 

ट्रोले से कुचल महिला की दर्दनाक मौत, ट्रोला ड्राईवर गिरफ्तार प्रताप नगर थाना स्थित बालाजी पॉलिटेक्निक कॉलेज के पास हुई सड़क दुर्घटना में एक ट्रोले ने मोटरसाइकिल सवार माँ-बेटे को अपनी चपेट में ले लिया जिससे रख्यावल निवासी 55-वर्षीय कंकू बाई की ट्रोले के नीचे कुचल जाने से दर्दनाक मौत हो गई और कंकू बाई का पुत्र चुन्नीलाल घायल हो गया। घटना के करीब एक घंटे बाद स्थानीय लोगो ने पुलिस की मदद से फरार ट्रोला ड्राईवर को पकड़ लिया।

जानकारी के अनुसार, आज सुबह करीब 10 बजे कंकू बाई अपने बेटे चुन्नालाल डांगी के साथ इलाज के लिए उदयपुर आ रही थी, बालाजी पॉलिटेक्निक कॉलेज के सामने से गुज़र रहे रास्ते पर एक ट्रोले नें ओवरटेक करने की कोशिश में मोटरसाइकिल सवार दोनों माँ-बेटे को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे कंकू बाई की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि चुन्नी लाल को मामूली चोटें आई है। कंकू बाई अपेंडिक्स के ईलाज के लिए उदयपुर आ रही थी।

सूचना मिलते ही प्रतापनगर पुलिस बल मौके पर पहुंच कर शव को एम् बी अस्पताल में पोस्टमार्टम करा के परिजनों को सुपुर्द किया।

घटनास्थल से भागे ट्रोला ड्राईवर को ट्रोला सहित स्थानीय लोगो नें पीछा कर के पकड़ा और पुलिस के हवाले कर दिया, ड्राईवर की पहचान अमृतसर निवासी चतर सिंह के रूप में हुई है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News