दिल्ली से हरियाणा का सफर होगा आसान ! यहां बिछेगी नई रेल लाइन, देखें किन गांवों-शहरों को मिलेगा फायदा ?

 | 
दिल्ली से हरियाणा का सफर होगा आसान ! यहां बिछेगी नई रेल लाइन, देखें किन गांवों-शहरों को मिलेगा फायदा ?

Udaipur Times, Haryana News, पानीपत : दिल्ली से हरियाणा का सफर अ बेहद आसान होने वाला है। दिल्ली-पानीपत-अंबाला के 198 किलोमीटर लंबे रेल मार्ग पर तीसरी और चौथी लाइन बिछाने की परियोजना को रफ्तार मिल गई है।

मिली जानकारी के अनुसार उत्तर रेलवे (निर्माण संगठन) ने विशेष रेल परियोजना के तहत पानीपत और समालखा तहसील के 13 गांवों व क्षेत्रों की 8.2719 हेक्टेयर जमीन के अधिग्रहण के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। इसमें केंद्र सरकार ने भूमि अधिग्रहण की मंशा जाहिर की है। Haryana News

जानकारी के मुताबिक दिल्ली-पानीपत-अंबाला रेल मार्ग उत्तर भारत के प्रमुख व्यस्त रेल मार्गों में शामिल है। इस पर दैनिक यात्री ट्रेनों के अलावा लंबी दूरी की सुपरफास्ट, एक्सप्रेस, वंदे भारत और मालगाड़ियों का संचालन होता है। तीसरी और चौथी लाइन बनने से रेल परिचालन की क्षमता बढ़ने व ट्रेनों की आवाजाही अधिक सुगम होने की उम्मीद है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News