कोषाधिकारी ने किया स्पष्ट- स्टाम्प की कहीं कोई कमी नहीं

 | 
कोषाधिकारी ने बताया कि स्टाम्प की कोई नही है। केवल 1000 से 5000 रुपये मूल्य के ज्यूडिशियल स्टाम्प की कुछ समय से अजमेर डिपो से आपूर्ति नही हो पा रही है लेकिन व्यवस्था के रूप में 200, 300, 500 के स्टाम्प मे से एक या अधिक को संयुक्त कर कार्य चल सकता है।

उदयपुर 17 फरवरी 2020 । जिला कलक्टर श्रीमती आनंदी के निर्देशानुसार स्टाम्प की वस्तुस्थिति को लेकर कोष कार्यालय मे कोषाधिकारी (शहर) संदीप चारण की अध्यक्षता मे बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों एवं स्टाम्प वेन्डर्स के साथ समन्वयक बैठक आयोजित हुई।

कोषाधिकारी ने बताया कि स्टाम्प की कोई नही है। केवल 1000 से 5000 रुपये मूल्य के ज्यूडिशियल स्टाम्प की कुछ समय से अजमेर डिपो से आपूर्ति नही हो पा रही है लेकिन व्यवस्था के रूप में 200, 300, 500 के स्टाम्प मे से एक या अधिक को संयुक्त कर कार्य चल सकता है।

स्टाम्प वेडर्स द्वारा कोर्ट परिसर मे बाहर के स्टाम्प वेन्डर्स के सक्रिय रहने पर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मनीष शर्मा ने उन्हे इस बाबत रोकने या उनका लाइसेंस रद्द करने हेतु महानिरीक्षक पंजीयन एवं सटाम्प को लिखने की बात की गयी। बार एसोसिएशन के वित्त सचिव पृथ्वीराज तेली ने बताया की राजस्थान उच्च न्यायालय जोधपुर व उसकी खण्ड पीठ की तरह ई स्टाम्प प्रणाली अन्य जिला एवं सत्र न्यायालायों मे लागू की जानी चाहिए। इस हेतु बार एसोसिएशन द्वारा पत्र वित्त मंत्री राजस्थान सरकार को लिखने की बात कही।

कोषाधिकारी ने कोष कार्यालय से स्टाम्प नही मिलने की स्थिति मे चालान की प्रति एवं स्टॉक रजिस्टर की प्रति के साथ सीधे स्वयं से मिलने की बात कही और बताया की स्टाम्प की उपलब्धता होने पर स्टाम्प के लिए मना नही किया जाएगा। बैठक मे स्टाम्प वेन्डर महेश कोठारी, शब्बीर हुसैन, दिनेश कुुमार मोटावत, दशरथ कुमार शुक्ला, कैलाश चंद, महेन्द्र सिंह बाबेल व श्याल लाल पालीवाल भी उपस्थित रहे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News