निःशुल्क चिकित्सा शिविर मे 116 का उपचार
गुरूवार को हिन्दुस्तान जिंक राजपुरा दरीबा काम्प्लेक्स के ग्रामीण विकास कार्यक्रम के अन्तर्गत राजकीय चिकित्सा विभाग राजसमंद के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय निःशुल्क चिकित्सा एवं जांच षिविर का आयोजन अनोपपुरा पंचायत के चैथपुरा ग्राम में आयोजित किया गया।

शिविर का आयोजन राजकिय चिकित्सा अधिकारी डा. कमलेश बोहरा, मेल नर्स गोविन्द मीणा के नेतृत्व में किया गया जिसमें कुल 116 ग्रामीणों की जांच की गई जिसमें अधिकांशतः वृद्ध महिलाओं एवं पुरुषों आदि की जांच कर उपचार प्रदान किया।
बिमारियों में अधिकांशतः खुजली, दाद, अस्थमा, पेट दर्द, जोडों में दर्द, सर्दी-जुखाम, खांसी, आंखों के इन्फेक्शन, रक्तचाप आदि का उपचार किया गया। शिविर में आये सभी रोगियों को कंपनी की ओर से निःशुल्क दवाईयों को वितरण किया गया।
शिविर के दौरान अनोपपुरा सरपंच श्रीमती धापू देवी, प्रभुलाल जाट, रोषनलाल जाट, बालूराम जाट आदि उपस्थित थे। शिविर में कार्डिनेटर किषन गाडरी ने सेवाएं दी।शिविर का संयोजन सीएसआर अधिकारी बी.एल. सुखवाल के द्वारा किया गया।