पथरी, माइग्रेन, थाइराइड एवं जोडों के दर्द का हो रहा है उपचार

नगर निगम एवं आयुर्वेद विभाग के संयुक्त तत्वावधान में शिवाजी नगर में चले रहे मेगा आयुर्वेद चिकित्सा शिविर के छठे दिन 1812 रोगियों का परीक्षण कर नि:शुल्क औषधि प्रदान की गई।

 | 

शिविर प्रभारी डॉ. शोभालाल औदीच्य ने बताया शिविर में पथरी, माईग्रेन, थाइराइड एवं जोडों के दर्द के उपचार के साथ ही चर्म रोगों का डॉ. बाबूलाल जैन, डॉ. नन्दराम त्रिवेदी, डॉ. भूपेन्द्र कुमार शर्मा, डॉ. राजीव भट्ट द्वारा उपचार व परामर्श दिया जा रहा है। अर्श भगन्दर के 57 रोगियों का शल्य कर्म के माध्यम से ऑपरेशन हुए।

नगर निगम महापौर रजनी डांगी ने शिविर का अवलोकन कर रोगियों की कुशलक्षेम पूछी व नगर निगम की ओर से दी गई औषधियों व आहार के बारे में जानकारी लेकर संतोष जताया।

फिजियोथेरेपी हेतु शनिवार को प्रात: 9 से 2 बजे तक डॉ. कल्पेश पूर्बिया द्वारा उपचार व परामर्श दिया जायेगा। शिविर में पैरामेडिकल स्टॉफ द्वारा रोगियों की निरन्तर सेवा की जा रही है। साथ ही मौसमी बीमारियों सर्दी जुकाम, खांसी व बुखार से बचने हेतु आयुर्वेदिक काढा प्रतिदिन प्रात: 9 से 11 बजे तक वितरण किया जा रहा है। यह काढा वितरण 21 सितम्बर तक जारी रहेगा।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News