वृक्ष मानव जीवन के आधार ही नहीं पूर्वज भी है

एक वृक्ष सौ पुत्रों के समान, वृक्ष है तो हम है, वृक्ष ही हमारा जीवन है, मॉ वैष्णों शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय, उमरड़ा के छात्र छात्राओं ने सोमवार को झामर कोटडा गॉव में पर्यावरण संरक्षण हेतु रेली निकालकर जागरूकता का संदेश दिया।

 | 

प्राचार्य डॉ. सुरेखा सोनी ने बताया कि रेली को झामरकोटडा के सरपंच भेरूलाल मीणा, रामावि झामरकोटडा के प्रधानाध्यापक चन्द्रमणी सिंह ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।

छात्र छात्राओं ने पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली तथा नीम सेमल आशापाल पीपल और रूद्राक्ष के पौधे रोप गये। रेली में छात्र छात्राए पर्यावरण के सरंक्षण की तख्तिया लिए चल रहे थे। इस अवसर पर हेमलता हरकावत, गरिमा नागदा, सुनील जैन, कुलदीप जोशी आदि उपस्थित थे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News