सोने-चांदी के भाव में जबरदस्त उछाल ! जाने आज का ताजा भाव
Udaipur Times, Gold Silver Price Today : सोने-चांदी के ताजा भाव जारी हो गए है आइए जानते है आज सोने चांदी के भाव में कितना उतार चढ़ाव आया है।
जानकारी के मुताबिक आज सोने चांदी की कीमतों में आज फिर तेजी दर्ज की गई है। आज मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोना की कीमतों में 800 रुपए का उछाल आया है और नये रेट अब 1,47,700 रुपए प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स सहित)है। इसके साथ ही आज चांदी की कीमत 2,21,500 रुपए प्रति किलोग्राम है।
स्थानीय कारोबारियों से मिली जानकारी के मुताबिक, 99.9 फीसदी शुद्धता वाले सोने का भाव सोमवार को 1,46,900 रुपए प्रति 10 ग्राम था जो आज बढ़कर 1,47,700 रुपए हो गया है। दूसरी ओर, चांदी के दाम में मंगलवार को कोई बदलाव नहीं हुआ है। Gold Silver Price
जानकारी के अनुसार वैश्विक बाजार में स्पॉट गोल्ड 50.12 डॉलर यानी 1.25 फीसदी बढ़कर 4,057.89 डॉलर प्रति औंस और चांदी 4 फीसदी बढ़कर 58.80 डॉलर प्रति औंस हो गया है।
