33 KM की जबरदस्त माइलेज ! मिडिल क्लास फैमिली के लिए बेस्ट रहेगी 3 लाख रुपये की ये कार
Udaipur Times, Automobile News, Maruti Alto K10 : मारुति Alto K10 भारतीय बाजार में मिडिल क्लास फैमिली के लिए बहुत किफायती कार है। इस कार की सबसे बड़ी खासियत यह है कि कम कीमत होने के साथ-साथ इसमें बेहतरीन माइलेज, कॉम्पैक्ट डिजाइन, आसान ड्राइविंग और कम मेंटेनेंस जैसी खूबियां मिलती हैं। छोटी फैमिली के लिए कम कीमत में ये बहुत ही बेहतरीन कार है।
Maruti Alto K10 बेहतरीन परफोर्मेंस और जबरदस्त इंजन के साथ
इस कार में 1.0 लीटर 3 सिलिंडर NA पेट्रोल इंजन दिया गया है जिसे 5-स्पीड मैनुअल या 5-स्पीड ऑटोमैटिक मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा गया है। वहीं इंजन की बात करें तो इसमें मौजूद इंजन 69hp की पावर और 91nm का टॉर्क जनरेट करता है। मैनुअल की तुलना में AMT ज्यादा स्मूथ है। जिससे इसे ट्रैफिक में धीरे-धीरे आगे बढ़ते समय कंट्रोल करना काफी आसान रहता है।
33.85 km/kg के माइलेज के साथ
कंपनी का कहना है कि CNG मॉडल करीब 33.85 km/kg तक का माइलेज दे सकता है। कार का साइज छोटा होने के कारण यह छोटी जगह पर आसानी से पार्क की जा सकती है। इसका सस्पेंशन भी काफी अच्छा है जिससे यह खराब रास्तों पर बिना किसी परेशानी के चल सकती है।
सबसे बड़ी खासियत है गाड़ी की कीमत
Maruti Alto K10 पेट्रोल वेरिएंट करीब 3.69 लाख रुपये एक्स-शोरूम से शुरू होता है। जबकि इसका टॉप पेट्रोल AGS वेरिएंट करीब 5.45 लाख रुपये एक्स-शोरूम तक जाता है। गाड़ी के CNG मॉडल की कीमत करीब 4.95 लाख रुपये एक्स-शोरूम से शुरू होती है। ये एक्स-शोरूम कीमतें ऑन-रोड कीमत में RTO, इंश्योरेंस और दूसरी फीस जुड़ने के बाद रकम बढ़ जाती है।
